न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मावरा ने किया कटाक्ष तो हर्षवर्धन ने ऐसे किया पलटवार, 34 वर्षीय इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

एक्टर हर्षवर्धन राणे ने हाल ही भारत-पाक के बढ़ते तनाव के बीच ‘सनम तेरी कसम 2’ फिल्म नहीं करने का फैसला किया। हर्षवर्धन के इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 1:52:14

2 News : मावरा ने किया कटाक्ष तो हर्षवर्धन ने ऐसे किया पलटवार, 34 वर्षीय इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

एक्टर हर्षवर्धन राणे ने हाल ही भारत-पाक के बढ़ते तनाव के बीच ‘सनम तेरी कसम 2’ फिल्म नहीं करने का फैसला किया। हर्षवर्धन के इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह फिल्म की लीड पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन हैं। हालांकि हर्षवर्धन ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन मावरा ने उनके फैसले पर कटाक्ष कर डाला। अब हर्षवर्धन ने भी पलटवार करते हुए मावरा को करारा जवाब दिया है। बता दें पहले मावरा ने लिखा था, “मुझे नहीं पता कि इसे दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद या हास्यास्पद कहना चाहिए। जिस व्यक्ति से मुझे बुनियादी सामान्य ज्ञान की उम्मीद थी, वह एक पीआर रणनीति के साथ गहरी नींद से उठ गया है।

अपने चारों ओर देखें, देखें कि क्या हो रहा है!!! हम सभी विस्फोटों को सुन सकते हैं, मेरे देश में बच्चे एक अनुचित कायरतापूर्ण हमले के कारण मर गए, निर्दोष लोगों की जान चली गई और फिर भी शालीनता और शांति बनाए रखने के कई प्रयासों के बाद, मेरे सशस्त्र बलों द्वारा एक उचित प्रतिक्रिया ने कल रात आपके देश में उन्माद पैदा कर दिया। जब हमारे देश युद्ध में हैं, तो आप यह लेकर आए हैं…ध्यान आकर्षित करने के लिए एक पीआर बयान??? कितने अफ़सोस की बात है!” मावरा ने इसके साथ और भी काफी कुछ लिखा।

अब हर्षवर्धन ने इसके जवाब में लिखा है, “यह पर्सनल अटैक की कोशिश की तरह लग रहा था। सौभाग्य से, मेरे पास ऐसे प्रयासों को नजरअंदाज करने की सहनशीलता है, लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी भी हमले के लिए जीरो टॉलरेंस है। एक भारतीय किसान अपनी फसल से अवांछित खरपतवार को उखाड़ता है, इसे वीडिंग निकालना कहते हैं, किसान को इस काम के लिए पीआर टीम की जरूरत नहीं है। इसे जर्नल नॉलेज कहते हैं। मैंने बस पार्ट 2 से हटने की बात कही। मैं अपने देश के एक्शन को ‘कायरतापूर्ण’ कहने वाले व्यक्तियों के साथ काम न करने का पूरा अधिकार रखता हूं।

उनके भाषण में इतनी नफरत, इतने पर्सनल कमेंट्स, मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया या उन्हें नाम से पुकारने का सहारा नहीं लिया। एक महिला के रूप में उनकी गरिमा पर हमला नहीं किया। मैं उस मानक को बनाए रखने का इरादा रखता हूं।” उल्लेखनीय है कि साल 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम में हर्षवर्धन और मावरा ने साथ काम किया था। इस साल फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और लोगों को यह खूब पसंद आई। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल ‘सनम तेरी कसम 2’ की घोषणा कर दी। माना जा रहा था कि इसमें हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी रिपीट होगी। हालांकि हर्षवर्धन ने शर्त रख दी कि वे मावरा के साथ काम नहीं करेंगे।

harshvardhan rane,actor harshvardhan rane,mawra hocane,pakistani actress mawra hocane,sanam teri kasam 2,rakesh poojary,kannada actor rakesh poojary,rakesh poojary death

कन्नड़ इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा थे एक्टर व कॉमेडियन राकेश पुजारी

कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन राकेश पुजारी ने दुनिया को अलविदा हर दिया। उनकी उम्र महज 34 वर्ष थी। राकेश ने रियलिटी शो 'कॉमेडी किलाडिगालु सीजन 3' जीता था और लोकप्रिय सीरियल 'हिटलर कल्याण' में अहम भूमिका निभाई थी। राकेश की अचानक मृत्यु से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार राकेश रविवार देर रात उडुपी जिले के निट्टे गांव में एक मेहंदी समारोह में शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। राकेश करकला के मूल निवासी थे और दिनकर पुजारी व शांभवी के बेटे थे। बेहद साधारण परिवार से आने के बावजूद राकेश ने प्रतिभा और मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई थी।

उन्होंने लगभग 150 ऑडिशन दिए, लेकिन कभी हार नहीं मानी और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। राकेश ने टेलीविजन के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में भी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वे 'पेटकम्मी', 'अम्मेर पुलिस', 'पम्मना द ग्रेट', 'उमिल' और 'इलोकेल' जैसी तेलुगु फिल्मों में सबका ध्यान खींचने में सफल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी