न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिखा हर्षवर्धन का दर्द! कहा-कुछ लोग मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि मैं अनिल कपूर का बेटा हूं…

आम तौर पर माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में पहले से स्थापित हीरो-हीरोईनों के बेटे-बेटियों को एक्टर या एक्ट्रेस के रूप में जगह बनाने में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 7:18:19

दिखा हर्षवर्धन का दर्द! कहा-कुछ लोग मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि मैं अनिल कपूर का बेटा हूं…

आम तौर पर माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में पहले से स्थापित हीरो-हीरोईनों के बेटे-बेटियों को एक्टर या एक्ट्रेस के रूप में जगह बनाने में ज्यादा जोर नहीं आता है। हालांकि देखने में आया है कि उन्हें एंट्री करने में भले ही बड़े नाम का फायदा मिल जाता है, लेकिन उनकी तकदीर का फैसला तो जनता-जनार्दन के हाथ में ही होता है। एक्टिंग और पर्सनलिटी जमने पर दर्शक उसे सिर-आंखों पर बैठा लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने पर संघर्ष नियति बन जाता है।

दरअसल कई सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को इंडस्ट्री में आए 6 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक वे सफलता का कोई खास स्वाद नहीं चख पाए हैं। वे हाल ही में आई अपनी फिल्म Ray के चलते सुर्खियों में हैं। महान फिल्मकार सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी पर बनी इस एंथोलोजी फिल्म में हर्षवर्धन ने काम किया था। उनके काम को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

हर्षवर्धन ने कहा, मैंने जो रास्ता अपनाया है…

अब 30 वर्षीय हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अनिल कपूर का बेटा होने की वजह से जनता का एक छोटा हिस्सा उनसे नफरत करता है। हर्षवर्धन ने हाल ही में रेडियो जॉकी सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने जो रास्ता अपनाया है, वैकल्पिक फिल्में करना और कंफर्मिस्ट, रेगुलर फिल्में नहीं करना, मीडिया से बहुत ज्यादा रूबरू नहीं होना और अपना काम करना, ऐसे में बहुत सारे लोग हैं जिन्हें समझ आ गया है कि मैं कैसा इंसान हूं इसलिए मुझे उतनी नफरत नहीं मिलती है।

जाहिर है कि मैं कितना भी अच्छा करूं, कितनी भी फिल्में करूं, जिंदगी में कुछ भी हासिल कर लूं, जनता का एक छोटा 'अल्पसंख्यक' हिस्सा जरूर ऐसा होगा जो मुझसे नफरत करना चाहेगा क्योंकि मैं अनिल कपूर का बेटा हूं। मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता और इसके साथ मैंने अपनी शांति बना ली है।

पिता के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन

उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन जल्द ही अपने पिता संग अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम करने वाले हैं। हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म मिर्जया से की थी। इसके बाद उन्हें भावेश जोशी सुपरहीरो में देखा गया। पिछले दिनों दिए एक और इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने खुद को बोरिंग इंसान बताया था और कहा था कि इसीलिए उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से सिर्फ काम के बारे में बात करना पसंद है। उसके बाद वे गायब हो जाते हैं। वे रोजाना जिम लुक नहीं कर सकते। उन्हें निजता चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर