लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन एक्ट्रेस काजोल आज यानी 5 अगस्त को 47 साल की हो गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस विश कर रहे हैं। पति अजय देवगन ने काजोल को स्पेशल स्टाइल में बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर की है, जिसमें अजय किसी को देखकर मुस्करा रहे हैं और काजोल पति की पीठ पर चेहरा छुपाए खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। अजय ने लिखा कि आप मेरे चेहरे पर स्माइल लाने में अब तक कामयाब रही हैं…हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट काजोल…आपकी तरह ही इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश करूंगा।
You have managed to bring a smile 😃 to my face for the longest time now...
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 5, 2021
Happy birthday dearest Kajol🎂; will try to make it as special as you are🌹 @itsKajolD pic.twitter.com/MwkuuuWaVf1999 में हुई थी काजोल और अजय की शादी
आपको बता दें कि वर्ष 1992 में फिल्म बेखुदी से करियर की शुरुआत करने वाली काजोल ने 1999 में अजय से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्में करना कम कर दी। काजोल और अजय की पहली मुलाकात फिल्म हलचल की शूटिंग पर हुई थी। काजोल और अजय ने 4 साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी का फैसला लिया। दोनों के दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग है। अजय अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही भुज फिल्म में दिखाई देंगे। काजोल की सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान के साथ जोड़ी खूब पसंद की गई। दोनों ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, दिलवाले जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।














