न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति ने इसे बताया अपने जन्मदिन का तोहफा, अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में किया विश, जानें...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शुक्रवार (22 अक्टूबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति को चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 5:27:41

परिणीति ने इसे बताया अपने जन्मदिन का तोहफा, अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में किया विश, जानें...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शुक्रवार (22 अक्टूबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति को चाहने वाले फैंस और उनके साथी कलाकार जोर-शोर से बधाइयां दे रहे हैं। परिणीति फिलहाल नेपाल में हैं और सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग कर रही हैं। परिणीति ने कहा कि यह एक वर्किंग बर्थडे है और मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने इस साल बहुत शूटिंग और यात्रा की। यह वही है जिसकी मैंने कल्पना की थी, इसलिए यह एकदम सही है और मैं उत्साहित हूं। मेरे बहुत से दोस्त और मेरा परिवार इस बात का मजाक उड़ा रहे हैं कि आप जन्मदिन के उपहार के रूप में क्या चाहते हैं .. मैं उन्हें बता रही हूं कि मुझे तोहफा पहले ही मिल गया है।

2021 मेरे जन्मदिन का तोहफा है। मुझे अपनी फिल्मों के लिए जिस तरह की प्रशंसा मिली, वो मुझे पिछले कुछ सालों में नहीं मिली, यह मेरे लिए सबसे बड़ा जन्मदिन रहा, इसलिए मुझे पहले से ही लगता है कि वर्कफ्रंट पर, मैं एक महान जगह पर हूं। ..हम पिछले दो हफ्तों से नेपाल में शूटिंग कर रहे हैं। पहाड़ों के बीच में एक कामकाजी जन्मदिन ठीक वैसा ही है जैसा 2021 का जन्मदिन होना चाहिए। इसलिए मैं विनम्र और आभारी महसूस कर रही हूं। उल्लेखनीय है कि इस साल परिणीति की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘साइना’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

परिणीति के साथ तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं अर्जुन

परिणीति को एक्टर अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने परिणीति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन ने परिणीति के साथ 4 फोटो शेयर की है, जिनमें दोनों अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में परिणीति बैठी हुई है और अर्जुन पीछे से चलकर उनकी ओर आ रहे हैं। दूसरी में दोनों थिरकते हुए दिख रहे हैं। तीसरी में दोनों सेल्फी ले रहे हैं। चौथी में दोनों खड़े हैं। अर्जुन ने लिखा-परी तुम पूरी दुनिया ट्रेवल करती हो और मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे दिल में ट्रेवल करता हूं। वर्ल्ड टूरिज्म एम्बेसडर को जन्मदिन की बधाई! आप इस टाइटल की हकदार हैं। उल्लेखनीय है कि परिणीति ने अर्जुन के साथ इश्कजादे, नमस्ते इग्लैंड तथा संदीप और पिंकी फरार में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया।

parineet chopra,parineeti birthday,parineeti 33 years,arjun kapoor,bollywood news in hindi

2009 में आई मंदी परिणीति के लिए रहा टर्निंग पॉइंट

परिणीति फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल ऑनर्स हैं। हरियाणा के अंबाला में 22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परी भारत से दूर करियर बनान चाहती थी, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई। उन्होंने साल 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से करियर की शुरुआत की थी। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ थी। वे पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं। उन्होंने देशभर में 12वीं में टॉप किया था और तब उन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। परिणीति इनवेस्टमेंट बैंकिग में करियर बनाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने मैनचेस्टर से फाइनेंस में कोर्स भी किया। वे इकोनोमिक्स, बिजनेस और फाइनेस में डिग्री हासिल करने में सफल रहीं। वे इनवेस्टमेंट मैनेजर का जॉब कर ही रही थीं लेकिन साल 2009 में आई मंदी ने सबकुछ बदल दिया। परिणीति भारत लौट आईं। यहां उन्हें नौकरी नहीं मिली। वे यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा बन गईं। उन्होंने पीआर कंसल्टेंट की नौकरी की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर