Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम का हुआ निधन, होने जा रही है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी

मशहूर पंजाबी सिंगर और लोकसभा सांसद रह चुके हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। रेशम लंबे समय से बीमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 8:54:13

2 News : मशहूर सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम का हुआ निधन, होने जा रही है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी

मशहूर पंजाबी सिंगर और लोकसभा सांसद रह चुके हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। रेशम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज बुधवार (2 मार्च) को उनका निधन हो गया। दोपहर 2 बजे रेशम ने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल संबंधी बीमारी थी। पिछले दिनों उनके स्टंट भी डाला गया था। हालांकि इसके बाद भी उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला था। वह 62 साल की थीं।

बता दें रेशम और हंसराज की बेटी अजीत कौर की शादी मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे नवराज हंस के साथ हुई है। हंसराज और रेशम की 18 अप्रैल को को मैरिज एनिवर्सरी थी, लेकिन इससे पहले ही रेशम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से हंसराज के घर पर मिलने आने वालों का सिलसिला जारी है। रेशम के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि पिछले 5 दिनों से वह अस्पताल में दाखिल थीं। पहले वह बिल्कुल सेहतमंद थीं।

उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कुछ दिन पहले अचानक उन्हें पहली बार अटैक आया था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर अच्छे से उनकी देखभाल भी कर रहे थे। गुरुवार सुबह 11 बजे हंसराज के पैतृक गांव शफीपुर में रेशम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हंसराज को उनकी पंजाबी लोक, सूफी और बॉलीवुड की गायकी के लिए जाना जाता है।

हंसराज ने फिल्म 'कच्चे धागे', 'नायक', 'ब्लैक एंड व्हाइट', 'पटियाला हाउस' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी आवाज दी है। उन्होंने कई हिट पंजाबी-पॉप एल्बम भी जारी किए हैं और अपने शानदार करिअर के दौरान कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें पद्मश्री सम्मान भी शामिल है। इसके अलावा वे नकोदर स्थित लाल बादशाह दरगाह के गद्दीशीन भी हैं।
hansraj hans,singer hansraj hans,resham kaur,resham kaur death,hansraj hans wife,ekta kapoor,kyunki saas bhi kabhi bahu thi,smriti irani,amar upadhyay एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने 8 साल तक किया था लोगों के दिलों पर राज

गुजरे जमाने के सुपरस्टार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर ने मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई है। फिल्ममेकर के रूप में उनके खाते में कई हिट फिल्में और टीवी सीरियल हैं। वह कई सीरियल्स बना चुकी हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहानी घर घर की’ के हैं। अब एक बार फिर आपको एकता पुरानी यादें ताजा कराने वाली हैं। एकता ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की ऑरिजनल कास्ट के साथ शो वापस ला रही हैं। शो 2000-2008 तक चला था।

इस शो से स्मृति ईरानी ‘तुलसी विरानी’ का किरदार निभाकर छा गई थीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यह सीरीज लिमिटेड होगी और इस पर जोरों पर काम चल रहा है। एकता और उनकी टीम इस खबर को सीक्रेट रखने के लिए बेहद सतर्क हैं। इसके अलावा पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ‘तुलसी विरानी’ के किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। सीरीज का ओपनिंग शॉट वही है, जिसमें ‘तुलसी’ दर्शकों का अपने घर में स्वागत करती हैं और हर किरदार से उनका परिचय कराती हैं।

इसे उसी लोकेशन पर शूट किया जाएगा, जहां ओरिजिनल सीरीज की शूटिंग हुई थी। एक्टर अमर उपाध्याय को फिर से ‘मिहिर’ के किरदार में देखना मजेदार होगा। ऐसा माना जा रहा है कि एकता इस शो की आधिकारिक घोषणा जून में करेंगी। हालांकि अभी तक शो के दूसरे किरदारों और कहानी को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका