Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का OTT पर हो सकता है डेब्यू, करण जौहर के इस शो के लिए चल रही है बातचीत

दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। सुनीता ने कई इंटरव्यू दिए हैं, जिनमें अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 11:24:54

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का OTT पर हो सकता है डेब्यू, करण जौहर के इस शो के लिए चल रही है बातचीत

दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। सुनीता ने कई इंटरव्यू दिए हैं, जिनमें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए। यहां तक कि इसके बाद हाल ही उनके तलाक तक की खबरें खूब चलीं। हालांकि अब मामला साफ हो चुका है और गोविंदा व सुनीता के बीच कोई गलतफहमी नहीं है। इस बीच सुनीता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स कि मानें तो सुनीता को लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘फैबुलस लाइफ vs बॉलीवुड वाइव्स’ के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सुनीता से नए सीजन के लिए बातचीत की जा रही है। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि सुनीता को कई और प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जा रहा है। सुनीता इससे पहले कई टीवी शो और इंटरव्यू में नजर आ चुकी हैं। ऑडियंस उनके अंदाज को खूब पसंद करती है। सुनीता बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा वाइफ में से एक बन गई हैं। अगर सुनीता शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हें 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम, चंकी पांडे की पत्नी भावना, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा खान, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर जैसी स्टार वाइव्स के साथ देखा जाएगा।

गोविंदा ने नीलम के साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी का जादू चलता था। करण जौहर साल 2020 में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ शो लेकर आए थे। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग था। बॉलीवुड के फेमस स्टार्स, जिनकी जिंदगी दूर से बहुत रंगीन लगती है, लेकिन उनके पत्नियों की जिंदगी कैसी है, वे क्या करती हैं और कैसे रहती हैं। यह सब इस शो में दिखाया जाता है।
govinda,sunita ahuja,govinda sunita,actor govinda,govinda sunita divorce,fabulous lives vs bollywood wives,karan johar,sunita ahuja ott फैंस को उम्मीद है कि शो में एक अलग ही जान डाल देंगी सुनीता

बता दें शो के तीनों सीजन हिट रहे हैं। अब नए और चौथे सीजन का इंतजार है। ये शो बॉलीवुड के एलीट सेलेब्स की पत्नियों की ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दिखाने के लिए जाना जाता है। शो की स्क्रिप्ट अनस्क्रिप्टेड होती है यानी इसमें शामिल हस्तियां अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती हैं। इस शो में ग्लैमर के साथ-साथ गॉसिप और विवाद भी भरपूर होते हैं, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलता है। फैन्स को उम्मीद है कि सुनीता अपने मजेदार किस्सों और विवादित बयानों के कारण शो में एक अलग ही जान डाल देंगी।

हाल ही कहा गया था कि सुनीता ने कुछ महीनों पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा है। दोनों अलग रहते हैं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बोला था कि पिछले 12 साल से वह अकेली ही अपना जन्मदिन मनाती हैं। सुनीता की अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से लड़ाई भी जगजाहिर है। गोविंदा भले ही कृष्णा को माफ कर चुके हैं, लेकिन सुनीता ने अभी तक उनसे दूरी बनाई हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका