न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

61 साल के गोविंदा अचानक हुए बेहोश, जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती

61 साल के बॉलीवुड स्टार गोविंदा अचानक बेहोश हो गए और जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती। फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Nov 2025 8:49:35

61 साल के गोविंदा अचानक हुए बेहोश, जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर स्टार गोविंदा की सेहत ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। 61 साल के गोविंदा मंगलवार रात मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें क्रिटीकेयर अस्पताल, जुहू में भर्ती कराया गया। वर्तमान में वह चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी उनके लीगल एडवाइज और मित्र ललित बिंदल ने साझा की।

ललित बिंदल ने किया घटनाक्रम साझा

एनडीटीवी को ललित बिंदल ने बताया कि मंगलवार रात गोविंदा अचानक चक्कर खाकर गिर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दवा दी गई और करीब रात 1 बजे उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अभिनेता के कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं और उनके नतीजों का इंतजार जारी है।

रात 8.30 बजे हुई थी पहली घटना

गोविंदा मंगलवार रात 8.30 बजे पहले ही अचानक बेहोश हो गए थे। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद उन्हें दवा दी गई, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन रात करीब 12.30 बजे उन्हें फिर असहज महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है और डॉक्टर्स उनकी निगरानी में हैं।

हाल ही में गोविंदा, ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की तबीयत जानने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। उस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी भावुक नजर आए थे। अब गोविंदा की अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है, और लोग उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

एक साल पहले का हादसा

गोविंदा की सेहत से जुड़ी यह कोई पहली आपातकालीन स्थिति नहीं है। लगभग एक साल पहले, गोविंदा अपने मुंबई स्थित घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे, तभी हथियार फिसल गया और गोली उनके बायें घुटने में लगी। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया और ऑपरेशन के जरिए गोली निकाल दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड