न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयरपोर्ट पर नए लुक में दिखे गोविंदा, फैंस ने किया ट्रॉल, एक्टर के वकील ने तलाक की खबरों पर कहा…

करीब चार दशक तक अपनी एक्टिंग और डांस की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा (61) पिछले कुछ सालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 11:51:08

एयरपोर्ट पर नए लुक में दिखे गोविंदा, फैंस ने किया ट्रॉल, एक्टर के वकील ने तलाक की खबरों पर कहा…

करीब चार दशक तक अपनी एक्टिंग और डांस की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा (61) पिछले कुछ सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। हालांकि पिछले साल से गोविंदा की जिंदगी में तूफान आया हुआ है। कहा जा रहा है कि उनका पत्नी सुनीता आहूजा से जल्द ही तलाक होने वाला है। दोनों को लंबे समय से एक साथ नहीं देखा गया है। हालांकि जब भी मीडिया इस बारे में सुनीता से सवाल करता है तो वह इन खबरों को अफवाह बताकर सिरे से नकार देती हैं।

अब एक बार फिर से उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। रिपोर्टों के अनुसार सुनीता ने गोविंदा से तलाक लेने का फैसला किया है और उन्होंने मुंबई के एक फैमिली कोर्ट मे इसे लेकर अर्जी भी दाखिल की हुई है। इस बीच गोविंदा शुक्रवार (22 अगस्त) की रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। गोविंदा पूरी तरह से शांत दिखे और उन्होंने पैपराजी से गर्मजोशी से बातचीत भी की। ऐसा लगा कि उन पर सुनीता से रिश्ते को लेकर चल रही तनातनी का कोई असर नहीं है। पूरी तरह सफेद ड्रेस में दिखे गोविंदा ने सफेद ट्राउजर और मैचिंग जैकेट के साथ एक कैजुअल व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी।

वे बेहद कम एक्सेसरीज पहने नजर आए। डार्क कलर के एविएटर सनग्लासेस, पतली मूंछों वाले लुक में वे डैशिंग लग रहे थे। गोविंदा के इस बदले लुक के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जैसे ही कैमरों ने गोविंदा को घेरा वैसे ही उन्होंने फोटोग्राफरों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें फ्लाइंग किस भी दिए। वे काफी खुश दिख रहे थे।

गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने अफवाहों पर जारी किया बयान

एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई पहचान में नहीं आ रहे हैं। वहीं, कुछ गोविंदा को ट्रॉल भी कर रहे हैं। तलाक की अफवाहों पर कुछ लोग गोविंद पर भड़कते नजर आए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, “धोखेबाज आदमी।” दूसरे ने लिखा, “भाई इस उम्र में धोखे का आरोप लगा है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “इसका डिवोर्स होने वाला है।” तलाक की चर्चाओं के बीच, गोविंदा के वकील ललिता बिंद्रा ने वायरल खबरों और अफवाहों पर स्टेटमेंट जारी किया है।

एनडीटीवी से बात करते हुए बिंद्रा ने कहा, “कोई केस नहीं है सब सुलझ रहा है, लोग सिर्फ पुराने मामले उछाल रहे हैं।” बता दें सुनीता ने पिछले दिनों यूट्यूब पर एंट्री की थी। वह अपने पहले व्लॉग में शादी से जुड़ी तलाक की अफवाहों पर बात करती दिखी थीं। वह एक मंदिर के दर्शन करती नजर आईं, जहां पुजारी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मैं जब गोविंदा से मिली तब मैंने माता से वही मांगा कि मेरी शादी उससे हो जाए और जीवन अच्छे से जाए।

माता ने सब मन्नत पूरी की। बच्चे भी दे दिए दोनों। पर हर सच मिलना आसान नहीं होता, ऊंचा-नीच हो जाता है। पर मैं माता पर इतना विश्वास करती हूं कि आज मैं अगर कुछ देख भी रही हूं, तो मैं जानती हूं जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको तो वह बैठी है मां काली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह