न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा हिंसा पर गोविंदा इस कारण हुए फैंस के गुस्से का शिकार, ‘कॉमेडी किंग’ ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में कुछ स्थानों पर माहौल बिगड़ा हुआ है। इसको लेकर आम और खास अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच किसी ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 1:23:10

हरियाणा हिंसा पर गोविंदा इस कारण हुए फैंस के गुस्से का शिकार, ‘कॉमेडी किंग’ ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में कुछ स्थानों पर माहौल बिगड़ा हुआ है। इसको लेकर आम और खास अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच किसी ने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग माने जाने वाले एक्टर गोविंदा को फंसाने की कोशिश की है। उनके ट्विटर अकाउंट को हैक कर हरियाणा हिंसा पर कुछ ऐसा लिख दिया गया जिससे वे ट्रोल हो गए।

गोविंदा के हवाले से मुस्लिम लोगों की दुकान जलाने वाले हिंदुओं को लताड़ लगाई गई। मामला गरमाने पर गोविंदा ने खुद सामने आकर सफाई दी है। विवाद की शुरुआत गोविंदा के ट्वीट के साथ हुई थी, जिसमें एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "हम कहां पहुंच गए हैं? धिक्कार है उन लोगों पर, जो खुद को हिंदू कहते हैं और इस तरह की हरकतें करते हैं। अमन और शांति बनाएं। हम डेमोक्रेसी हैं, ऑटोक्रेसी नहीं!"

इसके बाद फैंस गोविंदा पर भड़क गए। तब गोविंदा ने विवादित ट्वीट डिलीट किया और हैंडल का नाम भी बदल लिया। हालांकि इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। अब गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है और कहा है कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है।

govinda,comedy star govinda,haryana violence,govinda twitter,govinda video,govinda instagram

मैंने नहीं किया ट्वीट, किसी ने रची है साजिश : गोविंदा

वीडियो में गोविंदा कहते हैं, "प्लीज़ हरियाणा वाले ट्वीट को मुझसे मत जोड़िए क्योंकि ये मैंने नहीं किया है। किसी ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया है। मैं साइबर क्राइम में इसकी शिकायत कर रहा हूं। मैं इस मामले की पड़ताल करूंगा। हरियाणा के सभी चाहने वालों, मित्रगण और मेरे फैन, उन सभी से मैं ये कहूंगा कि ये ट्विटर किसी ने हैक कर दिया है। जिसे मैं बरसों से इस्तेमाल ही नहीं कर रहा हूं। मैं कहां इस्तेमाल करता हूं इसे।

मेरी टीम भी इस बात से इंकार कर रही है। वो लोग ऐसे हैं भी नहीं कि मुझसे बिना पूछे ट्वीट कर देंगे। मुझे लगता है कि इलेक्श न आने वाले हैं और लोगों को डर है कि मुझे टिकट न मिल जाए इसलिए ऐसी साजिश रची गई है। मैं ये मामला साइबर क्राइम के हवाले कर रहा हूं, वो इस मामले में आगे की जांच करेंगे। आप सबको ढेर सारा प्रेम।

गौरतलब है कि 90 के दशक में अपने डांस और कॉमेडी का जादू फैंस पर चलाने वाले गोविंदा पिछले काफी समय से रूपहले पर्दे से दूर हैं। गोविंदा को अंतिम बार फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। साल 2019 में आई ये फिल्म फ्लॉप रही थी। गोविंदा अब कई रियलिटी शो में भी बतौर मेहमान दिखाई देते हैं। गोविंदा राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार