The winner for Best Song - Motion Picture is @mmkeeravaani for their song "Naatu Naatu" featured in @RRRMovie! Congratulations! 🎥✨🎵 #GoldenGlobes pic.twitter.com/ENCUQEtns3<
फिल्ममेकर शेखर कपूर ने भी ट्वीट कर आरआरआर मेकर्स और एक्टर्स को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'नाचो नाचो के लिए गोल्डन ग्लोब 2023 में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीतने के लिए एसएस राजामौली और आरआरआर की म्यूजिक टीम को बधाई। आपने रिहाना, लेडी गागा और टेलर स्विफ्टि जैसे दिग्गज आर्टिस्ट को टक्कर दी। आपने जो भी हासिल किया उस पर गर्व है।'
हुमा कुरैशी ने ट्वीट कर लिखा, 'और इसकी शुरुआत हुई... हैशटैग नाटु नाटु, हैशटैग आरआरआर।' हुमा ने अपने ट्वीट में भारतीय झंडा भी शामिल किया।
एआर रहमान ने ट्वीट किया, 'सभी भारतीयों और आपके फैंस की ओर से कीरावनी गारू को बधाई! राजामौली गारू और पूरी आरआरआर टीम को बधाई!'
बता दें कि ‘नाटू नाटू’ का मुकाबला ‘व्हेयर द क्रावडैड्स सिंग’ की ‘कैरोलिना’ से,Guillermo del Toro’s Pinocchio सॉन्ग 'ciao papa', ‘टॉप गन: मेवरिक’ के ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर’ और ‘टॉप गन: मेवरिक’ के ‘लि़फ्ट मी अप’ से था। न सभी को पीछे छोड़ते हुए RRR फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
















