न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी कर बुरे फंसे नादव लापिड, IFFI के ज्यूरी बोर्ड ने दिया ये रिएक्शन

उन्होंने फिल्म को अश्लील और अनुचित बताया था। इसके बाद से उनकी आलोचना न सिर्फ भारत में बल्कि इजरायल सरकार भी कर रही है। साथ ही जूरी बोर्ड ने भी अपने प्रमुख नादव लापिड की की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 12:07:38

'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी कर बुरे फंसे नादव लापिड, IFFI के ज्यूरी बोर्ड ने दिया ये रिएक्शन

कश्मीरी पंडितों के दर्द और संघर्ष की कहानी को बया करती फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2022 में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। हालाकि, फिल्म जब रिलीज हुई थो तो इसको लेकर सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए थे। कोई इसके सपोर्ट में खड़ा हुआ था तो कोई इसकी निंदा कर रहा था। हाल ही में एक बार फिर फिल्म चर्चा में आ गई है। गोवा में आयोजित हुए 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) के जूरी हेड नदव लैपिड ने फिल्म को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने फिल्म को 'वल्गर प्रोपेगेंडा' बता दिया। इजरायली फिल्ममेकर नादव कहा था कि फेस्टिवल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग के दौरान जूरी ‘परेशान और स्तब्ध’ थी। उन्होंने फिल्म को अश्लील और अनुचित बताया था। इसके बाद से उनकी आलोचना न सिर्फ भारत में बल्कि इजरायल सरकार भी कर रही है। साथ ही जूरी बोर्ड ने भी अपने प्रमुख नादव लापिड की की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया।

कौन हैं नदव लैपिड?

नदव लैपिड एक इजरायली स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर हैं। साल 2011 में 'पुलिसमेन', 2014 में 'The Kindergarten Teacher' और साल 2019 में 'Synonyms' नामक फिल्मों का निर्देशन तो संभाला ही था। फिल्मों को इन्होंने लिखाभी था। 1975 में Tel-Aviv, इजराइल में जन्में नदव लैपिड ने अपने करियर में कई डॉक्यूमेंट्रीज बनाई हैं। IFFI के नदव लैपिड जूरी चेयरमैन रहे हैं। सिर्फ यही नहीं, नदव लैपिड साल 2015 में लोकर्नो फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लेपर्ड जूरी, 2016 में कैन्स फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल क्रिटीक्स वीक जूरी और साल 2021 में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऑफीशियल कॉम्पिटिशन जूरी के भी मेंबर रह चुके हैं।

नदव लैपिड की फिल्म 'Synonyms' ने साल 2019 में 69वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन बीयर अवॉर्ड जीता था। साल 2011 में इन्होंने 'पुलिसमेन' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस फीचर फिल्म को लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी प्राइज से नवाजा गया था।

‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह इफ्फी के ‘इंडियन पनोरमा सेक्शन’ का हिस्सा थी और इसका 22 नवंबर को इसकी स्क्रीनिंग हुई थी। इसमें अभिनेता अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी समेत अन्य प्रमुख किरदारों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत