न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रियलिटी शो होते हैं सच्चे या फिर स्क्रिप्टेड? गीता ने दिया यह जवाब, ‘हसीन दिलरुबा 3’ पर आई यह Update

गीता कपूर की गिनती दिग्गज कोरियोग्राफर में होती है। वह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े एक्टर्स को फिल्मों में नचा चुकी हैं। इसके अलावा गीता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 May 2025 8:49:43

2 News : रियलिटी शो होते हैं सच्चे या फिर स्क्रिप्टेड? गीता ने दिया यह जवाब, ‘हसीन दिलरुबा 3’ पर आई यह Update

गीता कपूर (51) की गिनती दिग्गज कोरियोग्राफर में होती है। वह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े एक्टर्स को फिल्मों में नचा चुकी हैं। इसके अलावा गीता टीवी पर आने वाले कई डासिंग रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आती हैं। इस बीच वह कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल पर पहुंचीं। इस दौरान गीता ने स्वीकार किया कि रियलिटी शो के कुछ हिस्से स्क्रिप्टेड होते हैं। जब भारती ने पूछा कि रियलिटी डांस शो में झगड़े असली होते हैं या स्क्रिप्टेड, तो गीता ने जवाब दिया कि यह अभी भी सच है।

जो कुछ भी असली है, वह वहीं होता है। आप जानबूझकर रो नहीं सकते। अगर हम एक्टर होते, तो हम कुछ और कर रहे होते। इसलिए बहुत से लोग पूछते हैं कि रियलिटी शो कितना असली होता है। फिर जब वे मेहमान बनकर आते हैं और शो में रोते हैं, तो वे कहते हैं कि ओह! हमें लगा कि यह सब स्क्रिप्टेड है। कुछ हिस्से निश्चित रूप से स्क्रिप्टेड होते हैं। जब भारती ने कहा कि लोग अक्सर ‘बिग बॉस’ को स्क्रिप्टेड कहते हैं। इस पर गीता ने कहा कि अगर कोई 24 घंटे शो पर काम कर रहा है।

जबकि हम सिर्फ़ 12 घंटे काम कर रहे हैं, तो ‘बिग बॉस’ में जहां 24 घंटे लगातार कैमरे आप पर लगे रहते हैं। कोई वास्तव में कितना अभिनय कर सकता है? इसी तरह, चाहे हम कितना भी कहें कि हम सिर्फ डांस देखना चाहते हैं, लेकिन हर कोई दूसरों की जिंदगी में झांकने का आनंद लेता है। अन्यथा ‘बिग बॉस’ सालों तक नहीं चल पाता। हम सभी अपने-अपने तरीके से दर्शक हैं। हर्ष ने बताया कि डांस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट की कहानियों को क्रिएटिव टीम और राइटर्स तैयार करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे पूरी तरह से स्क्रिप्टेड हैं।

geeta kapur,choreographer geeta kapur,geeta reality show,dance show,bharti singh,harsh limbachiya,haseen dilruba,taapsee pannu,kanika dhillon,haseen dilruba 3

एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों मिलकर बनाएंगी ‘हसीन दिलरुबा 3’

तापसी पन्नू अब तक के करिअर में कई फिल्मों में काम कर चुकी है। उनकी एक फिल्म 'हसीन दिलरुबा' काफी चर्चित रही थी, जिसका दूसरा भाग 'फिर आई हसीन दिलरुबा' भी आ चुका है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि तापसी 'हसीन दिलरुबा 3’ लेकर आ रही हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म की राइटर और निर्माता कनिका ढिल्लों ने इस ओर इशारा किया था। आखिरकार तापसी फिर ‘दिलरुबा’ बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। मिड डे के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है।

अगले भाग में ‘रानी’ और ‘रीशू’ की प्रेम कहानी और दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ेगी। यह पिछली दोनों फिल्मों से ज्यादा धमाकेदार होगी। फिल्म में खूब ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस होगा। बता दें तापसी ने फिल्म 'गांधारी' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिलहाल वह अनुभव सिन्हा संग एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस साल के अंत तक तापसी 'हसीन दिलरुबा 3' की शूटिंग शुरू करेंगी। तापसी ने कुछ हफ्तों पहले ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की एक क्लिप शेयर की थी। उसके साथ कैप्शन था, “पागलपन को याद कर रही हूं। पंडित जी क्या कहते हो?”

इसके बाद फिल्म की डायरेक्टर कनिका ढिल्लों ने कहा, “इंतजार इतना लंबा नहीं होगा रानी जी! पंडित जी अगली किताब पर पहले से ही हैं। इस वाली में पागलपन तीन गुना होगा।” उल्लेखनीय है कि साल 2021 की रोमांटिक थ्रिलर 'हसीन दिलरुबा' में तापसी के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्द्धन राणे के भी अहम रोल थे। साल 2024 में इसका सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आया। इस बार हर्षवर्धन की जगह सनी कौशल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी