न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी के 16वें बर्थडे पर सेक्स टॉय देना चाहती थीं गौतमी, हुईं ट्रॉल, अब ‘रामायण’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

एक्टर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने धड़कन, लिपस्टिक, क्योंकि सास भी कभी बहू थी’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 8:52:23

2 News : बेटी के 16वें बर्थडे पर सेक्स टॉय देना चाहती थीं गौतमी, हुईं ट्रॉल, अब ‘रामायण’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

एक्टर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने 'धड़कन', 'लिपस्टिक', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुबूल है', 'तेरे शहर में' जैसे कई शो किए हैं। उन्हें आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। गौतमी ने हाल ही खुलासा किया है कि वह महज 16 साल की उम्र में अपनी बेटी को सेक्स टॉय गिफ्ट करने वाली थी। गौतमी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि मेरी बेटी 16 साल की हुई तो जन्मदिन पर उसको मैं कुछ गिफ्ट करने का सोच रही थी। मैं सोच रही थी कि उसको क्या दूं? मैं सोच रही थी क्या मुझे एक सेक्स टॉय देना चाहिए, एक वाइब्रेटर देना चाहिए?

जब मैने उससे इस बारे में बात की तो उसने कहा, मां क्या आप पागल हो गई हो? मैने कहां मैं ऐसा सोच रही थी क्योंकि बहुत सारी माएं आती हैं और बेटी से कहती हैं..जो मेरी मां ने मेरे साथ नहीं किया वही मैं अपने बेटी के साथ नहीं करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि उसको हर चीज का एक्सपीरिएंस हो। अब मेरी बेटी 19 की है और वो इस चीज की तारीफ करती है कि कम से कम मैने इस बारे में सोचा तो। वो मेरी इसलिए रस्पेक्ट करती है। गौतमी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट उठा। वे उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रॉल कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “इन बॉलीवुड वालों को बस सेक्स, हवस और ड्रग्स की बात करनी आती है। कैरेक्टर नाम की चीज बची ही नहीं।’ वहीं, दूसरे ने लिखा, “बेटी को वाइब्रेटर देने की सोच रही है? पढ़ाई-लिखाई सिखाने की नहीं, समाज के लिए कुछ करने की नहीं? सेक्स ही सब कुछ हो गया क्या?” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “ऐसे तो हर मां-बेटी की परवरिश आसान हो जाएगी। डांटने-समझाने की जरूरत नहीं, बस ‘खुशी’ दे दो बच्चों को, यह तो आसान रास्ता है।” किसी ने तो कहा, “इन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए। यह देश में दिमागी रैबीज फैला रहे हैं।”

छोटे पर्दे के मशूहर कलाकार चेतन हंसराज ‘रामायण’ मूवी में करेंगे यह रोल प्ले

डायरेक्टर नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसे लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। खास तौर से स्टारकास्ट को लेकर तगड़ी उत्सुकता बनी हुई है। अब एक्टर चेतन हंसराज ने कंफर्म किया है कि फिल्म में उन्हें खास रोल मिला है। वे 'रामायण' में रावण के नाना सुमाली के रोल में नजर आएंगे। चेतन ‘कहानी घर घर की’ सहित कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। चेतन ने फिल्म से अपना शूटिंग एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

चेतन ने मिनट्स ऑफ मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अभी-अभी ‘रामायण’ पूरी की है, रणबीर और यश की जो है। ये मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है। क्या शूटिंग थी, ये अनबिलीवेबल था। जिस पैमाने पर इसे बनाया जा रहा है और जिस पूरी हॉलीवुड टीम के साथ हमने काम किया है - हॉलीवुड के दिग्गज। एक ही पिक्चर में मैंने सारे दिग्गजों के साथ काम कर दिया, ये बहुत अच्छी थी। मैं फिल्म में रावण के नाना का किरदार निभा रहा हूं। ये एक बहुत ही अहम रोल है। इसकी शुरुआत रावण से होती है। ये मेरी जिंदगी में अब तक की सबसे बेहतरीन शूटिंग में से एक है। मैं इससे ज्यादा नहीं कह सकता, लेकिन ये अब तक की मेरी सबसे बेहतरीन शूटिंग है। अभी तो चालू हुआ है, जब सब सामने आएंगे और शॉट्स देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि ये किस पैमाने पर किया जा रहा है।

मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. हॉलीवुड से आए लोग भी यही कह रहे थे, बॉस, ये तो कुछ और ही है। बता दें 'रामायण' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता माता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और रकुलप्रीत सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी