न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टार कपल गौतम-पंखुड़ी के घर आई ‘जुड़वा’ खुशी, परिणीति से सगाई के बाद यूं बदली राघव की जिंदगी

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के सर्वाधिक लोकप्रिय कपल में से एक हैं। 'सूर्यपुत्र कर्ण' सीरियल में गौतम ने 'कर्ण' और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 6:15:36

स्टार कपल गौतम-पंखुड़ी के घर आई ‘जुड़वा’ खुशी, परिणीति से सगाई के बाद यूं बदली राघव की जिंदगी

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के सर्वाधिक लोकप्रिय कपल में से एक हैं। 'सूर्यपुत्र कर्ण' सीरियल में गौतम ने 'कर्ण' और पंखुड़ी ने 'द्रौपदी' का रोल निभाकर दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। पंखुड़ी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। गौतम और पंखुड़ी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की। शादी के 5 साल बाद उन्हें दोहरी खुशी मिली है। उनका विवाह 4 फरवरी 2018 को हुआ था।

पंखुड़ी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 25 जुलाई (मंगलवार) को एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया है। कपल ने लिखा, 'हमें आशीर्वाद के रुप में एक बेटा और एक बेटी मिले हैं, हमारे परिवार के नए सदस्य को आपके आशीर्वाद की जरूरत है... गौतम-पंखुड़ी।' इसके साथ ही उन दोनों को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया। बिग बॉस कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य ने लिखा, "बधाई हो गौतम-पंखुड़ी", मोहसिन खान ने लिखा, "बधाई हो", आमिर अली ने कमेंट किया, "बधाई हो मम्मा-पापा।"

अमित टंडन, विवेक दहिया, रोहन शाह सहित कई सेलेब्स ने भी खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि गौतम को 'महाकुंभ एक रहस्य' और 'सरस्वतीचंद्र' से नाम और शौहरत मिली। पंखुड़ी 'ये है आशिकी', 'रजिया सुल्तान', 'कौन है?', 'लाल इश्क',' ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'मैडम सर', 'गुड़ से मीठी इश्क' जैसे शो में काम कर चुकी हैं।

gautam rode,pankhuri awasthy,raghav chadha,parineeti chopra,twins,suryaputra karan

परिणीति-राघव की शादी की डेट अभी नहीं हुई फिक्स

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा जल्द ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शादी के बारे में बात करने के साथ बताया कि सगाई के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया। राघव-परिणीति की एंगेजमेंट 13 मई को हुई थी। शादी की डेट अभी ऑफिशियल नहीं हुई है।

क्विंट के साथ बातचीत में राघव से जब पूछा गया कि सगाई के बाद क्या चेंज हुआ तो बोले कि मुझे लगता है कि यह बातचीत व्यक्तिगत गठबंधन के बजाय राजनीतिक गठबंधन तक सीमित रहनी चाहिए। लेकिन हां मेरे साथी और पार्टी में साथ काम करने वाले और मेरे सीनियर्स अब मुझे कम चिढ़ाते हैं। इससे पहले वे मुझे शादी करने के लिए कहते थे। अब थोड़ा कम छेड़ते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मेरी जल्द ही शादी होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका