न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विवाद में कूदे सिंगर! Indian Idol के पूर्व जज सोनू निगम बोले, हमेशा वाह-वाह करोगे तो कैसे होगा...

सोनी टीवी पर इन दिनों प्रसारित हो रहा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल इंडियन आइडल से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 8:14:42

विवाद में कूदे सिंगर! Indian Idol के पूर्व जज सोनू निगम बोले, हमेशा वाह-वाह करोगे तो कैसे होगा...

सोनी टीवी पर इन दिनों प्रसारित हो रहा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल इंडियन आइडल से जुड़ी कोई न कोई बात या घटना टॉकिंग पॉइंट बन जाती है। इसे कोरोनाकाल के कारण पैदा हुए विकट हालात की मजबूरी कहें या शो के मेकर्स की कोई रणनीति इसे जरूरत से ज्यादा खींच दिया गया है। आम तौर पर यह शो तीन या चार महीने ही चलता है, लेकिन इस दफा 8 माह हो चुके हैं।

ऐसे में शो में नित नए विवाद उपजते रहते हैं। सबसे ज्यादा बखेड़ा तब खड़ा हुआ जब एक शो में गेस्ट जज के रूप में मशहूर गायक अमित कुमार पधारे। तब किशोर कुमार को ट्रिब्यूट देने के लिए कंटेस्टेंट्स ने उनके गाए गीतों पर ही गला साफ किया था। शो की पंरपरानुसार अमित कुमार ने उन सभी की तारीफ की। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सभी प्रतियोगियों की प्रशंसा करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि उनके पिता के गानों को कोई बहुत अच्छे अंदाज में नहीं गाया गया था।

स्टेज पर गलतियां करना स्वाभाविक है : सोनू

इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई गायक, गीतकार, संगीतकार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब शो के पूर्व जज व गायक सोनू निगम का पक्ष सामने आया है। उनका मानना है कि बगैर जरूरत के तारीफ करना सही नहीं है। हालांकि सोनू ने इस दौरान किसी शो का नाम नहीं लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि एक जज के तौर पर हम यहां कंटेस्टेंट को कुछ सिखाने के लिए हैं।

हमें कंटेस्टेंट को ईमानदारी से बताना चाहिए। हमेशा उनकी तारीफ करने से कोई फायदा नहीं होगा। हमेशा वाह-वाह करोगे तो कैसे होगा। हम यहां इन बच्चों को बिगाड़ने के लिए नहीं हैं। अगर हम उनकी तारीफ ही करते रहे तो कंटेस्टेंट भी समझ नहीं पाएंगे कि उन्होंने कब अच्छा गाया और कब नहीं। स्टेज पर गलतियां करना स्वाभाविक है। ये कमियां शो को और दिलचस्प बनाती हैं।


12 घंटे तक चलेगा ग्रैंड फिनाले!

इंडियन आइडल-12 अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। शो की ट्रॉफी से पर्दा उठ गया है। ग्रैंड फिनाले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि टॉप-5 में अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, सयाली और निहाल तोरो रहेंगे। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तक चलेगा। क्रिएटिव टीम ने काफी तैयारियां की हैं। फिनाले में कई बड़ी सेलेब्रिटीज के साथ इंडियन आइडल के एक्स कंटेस्टेंट भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका