Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक और अमेरिका के बाद अब उत्तर भारत में भी शुरू हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग, रिलीज हुआ पहला भक्ति गीत

फिल्म की एडवांस बुकिंग नॉर्थ इंडिया यानी उत्तर भारत में भी शुरू हो चुकी है। जहां-जहां बुकिंग शुरू की गई है, वहां दर्शक बिना किसी देरी के टिकट खरीदने में जुट गए हैं। भारत में भी इस फिल्म की बुकिंग रफ्तार पकड़ चुकी है और यह साफ नजर आ रहा है कि फिल्म को लेकर एक नेशनल लेवल का क्रेज बन चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 2:12:05

कर्नाटक और अमेरिका के बाद अब उत्तर भारत में भी शुरू हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग, रिलीज हुआ पहला भक्ति गीत

होम्बले फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को लेकर दर्शकों में जिस स्तर का उत्साह देखा जा रहा है, वह भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है। कर्नाटक और अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के बाद अब फिल्म की एडवांस बुकिंग नॉर्थ इंडिया यानी उत्तर भारत में भी शुरू हो चुकी है। जहां-जहां बुकिंग शुरू की गई है, वहां दर्शक बिना किसी देरी के टिकट खरीदने में जुट गए हैं। यही कारण है कि फिल्म ने पहले ही दिन अमेरिका में 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। अब भारत में भी इस फिल्म की बुकिंग रफ्तार पकड़ चुकी है और यह साफ नजर आ रहा है कि फिल्म को लेकर एक नेशनल लेवल का क्रेज बन चुका है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है और इसकी रहस्यमयी, भक्ति और ऐतिहासिकता से भरपूर दुनिया ने सिनेप्रेमियों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे 2 अक्टूबर की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, एडवांस बुकिंग के नए स्लॉट्स लगातार खोले जा रहे हैं।

इस बीच फिल्म का पहला गाना ‘ब्रह्मकलशा’ भी रिलीज कर दिया गया है, जो एक आध्यात्मिक और भक्ति भाव से भरपूर रचना है। इस गीत में भगवान शिव की शक्ति, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा को गहराई से दर्शाया गया है। गायक एबी वी की आवाज और बी. अजनीश लोकनाथ के संगीत ने इस गाने को बेहद प्रभावशाली बना दिया है। इसमें सिर्फ भक्ति ही नहीं, बल्कि एक भावनात्मक ऊर्जा भी समाहित है, जो सीधे श्रोताओं के हृदय तक पहुंचती है।

फिल्म की कहानी इतिहास के उस अध्याय पर आधारित है जो कदंब वंश के शासनकाल को छूती है। इसमें नायक के रूप में ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे, जिन्होंने 2022 की ‘कांतारा’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। यह फिल्म न केवल उस विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और पौराणिक गहराई को और भी भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रीक्वल की सबसे बड़ी खासियत इसका वॉर सीक्वेंस है, जिसे बनाने में ना सिर्फ देश बल्कि विदेश के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। इस विशाल दृश्य को 25 एकड़ के दायरे में, एक नकली शहर में शूट किया गया है। इसमें 500 से अधिक ट्रेंड फाइटर्स और करीब 3,000 लोगों की टीम शामिल रही। इस सीक्वेंस की शूटिंग लगभग 45 से 50 दिनों में पूरी की गई, जो तकनीक और समर्पण का एक बेजोड़ उदाहरण है। यही वजह है कि इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस में गिना जा रहा है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ को 2 अक्टूबर 2025 को देशभर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का विजन, निर्माण स्तर और भावनात्मक गहराई इसे एक साधारण फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव बना रहे हैं, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका