मशहूर गायक शान मुंबई की जिस फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग में रहते हैं, उसमें आज मंगलवार (24 दिसंबर) सुबह आग लग गई। यह खबर सुनने के बाद शान के फैंस चिंतित हो गए। जब बिल्डिंग से धुंआ उठने लगा, तो आस-पास के लोगों को इसके बारे में पता चला और भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद मौके पर ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शान और उनका परिवार भी सुरक्षित है। आग बांद्रा पश्चिम में फॉर्च्यून एन्क्लेव की 7वीं मंजिल में लगी थी।
शान 11वीं मंजिल पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो शान परिवार के साथ घर पर ही थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि शान की रिहायशी इमारत में आग लग गई। मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
मुंबई पुलिस का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सब सही सलामत हैं। बता दें कि शान ने अपने करिअर की शुरुआत विज्ञापनों में जिंगल्स से की थी। इसके बाद वो बॉलीवुड में आए। उन्होंने ‘परिंदा’ मूवी के गाने के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘चांद सिफारिश’, ‘हे शोना’, ‘वो लड़की है कहां’ और ‘मैं हूं डॉन’ समेत कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fire broke out in singer Shaan's residential building. Fire tenders on the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/qWsmCggrf8
— ANI (@ANI) December 23, 2024














