न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवेक और पल्लवी के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज, इस मशहूर एक्टर व सिंगर का हुआ निधन

मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कानूनी विवाद में घिरते दिख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विवेक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस व प्रोड्यूसर पल्लवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 2:11:36

2 News : विवेक और पल्लवी के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज, इस मशहूर एक्टर व सिंगर का हुआ निधन

मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कानूनी विवाद में घिरते दिख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विवेक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस व प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने यह शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि विवेक की आगामी फिल्म फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देती है और इससे राज्य की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। शिकायत में खास तौर पर फिल्म के टीजर का उल्लेख किया गया है, जिसे जून में रिलीज किया गया था। विवेक और पल्लवी फिलहाल अमेरिका में हैं।

उन्होंने 19 जुलाई को न्यू जर्सी में 'द बंगाल फाइल्स' का प्रीमियर आयोजित किया था। अगला आयोजन 10 अगस्त को ह्यूस्टन में होने वाला है। अभी तक दोनों ने ही एफआईआर पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का टाइटल पहले 'द दिल्ली फाइल्स : द बंगाल चैप्टर' था, जिसे जून में बदलकर 'द बंगाल फाइल्स' रखा गया। मेकर्स का कहना है कि ये बदलाव दर्शकों की मांग पर किया गया है। फिल्म साल 1946 के कोलकाता दंगों पर आधारित है। ये वही ऐतिहासिक घटना है जो 16 अगस्त 1946 को 'डायरेक्ट एक्शन डे' के रूप में शुरू हुई थी।

मुस्लिम लीग की ओर से भारत विभाजन की मांग के समर्थन में की गई इस घोषणा के बाद कोलकाता में भीषण सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। फिल्म इसी बैकग्राउंड पर आधारित है। ये फिल्म विवेक की चर्चित ‘द ताशकंद फाइल्स’ और 'द कश्मीर फाइल्स' ट्रायोलॉजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है। फिल्म 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। विवेक फिल्म के राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं। अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी, पुनीत इस्सर, गोविंद नामदेव, बब्बू मान, पालोमी घोष, नमाशी चक्रवर्ती और प्रियांशु चटर्जी के अहम रोल हैं।

vivek agnihotri,director vivek agnihotri,pallavi joshi,actress pallavi joshi,vivek pallavi,the bengal files,kalabhavan navas,actor kalabhavan navas,kalabhavan death,malyalam actor kalabhavan

51 साल के थे मलयालम अभिनेता कलाभवन नवास, होटल में मिले थे बेहोश

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर अभिनेता, मिमिक्री आर्टिस्ट और गायक कलाभवन नवास का शुक्रवार (1 अगस्त) को निधन हो गया। वे 51 साल के थे। कलाभवन चोट्टानिक्कारा के एक होटल में फिल्म की शूटिंग के लिए रुके थे। शुक्रवार को उन्हें होटल से चेक आउट करना था, लेकिन जब वे समय पर बाहर नहीं आए, तो कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर वे बेहोश पाए गए।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मौत का कारण दिल का दौरा हो सकता है, लेकिन असल स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। कलाभवन के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। वे सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है।

बता दें कलाभवन ने ‘हिटलर ब्रदर्स’, ‘जूनियर मैंड्रेक’, ‘चंदामामा’, ‘वेट्टम’, ‘चट्टाम्बिनाडु’ जैसी कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए तारीफ बटोरी। इसके अलावा टीवी शो और स्टेज प्रोग्राम में भी उनकी प्रस्तुतियां काफी लोकप्रिय थीं। कलाभवन की पत्नी रेहाना नवास एक एक्ट्रेस हैं। दोनों ने साल 2002 में शादी की थी और उनके 3 बच्चे नाहरिन, रिहान और रिदवान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी