न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फवाद खान की 'अबीर गुलाल' भारत में नहीं होगी रिलीज, सरकार ने किया फर्जी खबरों का खुलासा

‘अबीर गुलाल’ को लेकर बीते कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि यह फिल्म भारत में 26 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। लेकिन अब भारत सरकार ने इस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इसे फर्जी बताया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 2:55:53

फवाद खान की 'अबीर गुलाल' भारत में नहीं होगी रिलीज, सरकार ने किया फर्जी खबरों का खुलासा

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर बीते कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि यह फिल्म भारत में 26 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। लेकिन अब भारत सरकार ने इस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है और इसे फर्जी बताया है।

भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से स्पष्ट किया कि 'अबीर गुलाल' की भारत में कोई रिलीज़ योजना नहीं है। PIB ने लिखा, “कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' 26 सितंबर, 2025 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह दावा गलत है।”

इस फिल्म को पहले 9 मई 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही इसके रिलीज पर सवाल उठने लगे थे। इसी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों पर काम करने को लेकर विवाद और विरोध भी तेज हो गया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी अपने पुराने निर्देश को दोहराते हुए पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के साथ पूरी तरह से असहयोग का आह्वान किया।

'अबीर गुलाल' को इंडियन स्टोरीज प्रोडक्शन, अ रिचर लेंस और आरजे पिक्चर्स के सहयोग से बनाया गया है। इसका निर्माण विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरी और राकेश सिप्पी ने किया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में की गई थी।

इस रोमांटिक ड्रामा में फवाद खान और वाणी कपूर के साथ लीजा हेडन, रिद्धि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और परमीत सेठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले थे।

सरकारी स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि 'अबीर गुलाल' फिलहाल भारत में रिलीज नहीं होगी और इसको लेकर फैलाई जा रही खबरें बेबुनियाद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह