न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टिंग में लौटे फरहान अख्तर, रणवीर सिंह भी व्यस्त, क्या ठंडे बस्ते में जाने की तैयारी में डॉन 3‌?

फरहान अख्तर ने अगस्त 2023 में डॉन 3 की घोषणा की थी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Sep 2024 7:46:36

एक्टिंग में लौटे फरहान अख्तर, रणवीर सिंह भी व्यस्त, क्या ठंडे बस्ते में जाने की तैयारी में डॉन 3‌?

फरहान अख्तर की 'डॉन 3' एक बार फिर टलती नज़र आ रही है। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, अब ऐसी कोई सम्भावना नजर नहीं आ रही है फिल्म जनवरी में फ्लोर पर जा पाएगी। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि अब इसकी शूटिंग मई-जून, 2025 में शुरू होगी। शूटिंग में देरी की वजह फरहान का किसी दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर कमिटमेंट है।

अभिनेता-निर्देशक ने हाल ही में अपनी नई फिल्म '120 बहादुर' की घोषणा की, जिसमें वह मेजर शैतान सिंह पीवीसी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान की कहानी है और फरहान इसकी शूटिंग के लिए कुछ महीने समर्पित करेंगे।

इस फिल्म की घोषणा करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा, “जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, मेरे लिए यह एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं।

18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई, यह हमारे वीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और नि:स्वार्थता की कहानी है। हम अत्यंत आभारी हैं कि इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।”

एक तरफ जहाँ फरहान ने अपने कमिटमेंट को सबसे ऊपर रखा है, तो दूसरी ओर रणवीर सिंह इन दिनों पहले बच्चे के पिता बनने पर कुछ माह के ब्रेक पर चले गए हैं। उन्होंने हाल ही में बैंकाक में आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म धुरंधर का शेड्यूल पूरा किया और भारत आ गए। आते ही उन्होंने दिसम्बर तक ब्रेक पर जाने की बात कही है। इस हिसाब से धुरंधर अब जनवरी में शूट होगी। इसके बाद रणवीर सिंह को शक्तिमान की शूटिंग शुरू करनी है। जो सम्भवत: मई में शुरू होगी। शक्तिमान के निर्देशक ने रणवीर को चार महीने का समय दे दिया है। इस बीच फिल्म के वीएफएक्स पर काम होगा, जिसके लिए समय चाहिए।

ऐसे हालात में फरहान अख्तर मई-जून में अपनी फिल्म डॉन 3 की शूटिंग कैसे शुरू कर पाएंगे। यही सवाल सबके जहन में घूम रहा है। अनाधिकृत तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का अनुमान है कि डॉन 3 अब लम्बे समय के लिए ठंडे बस्ते में जा चुकी है। सम्भावना है कि अब इस फिल्म की शूटिंग 2026 में ही शुरू हो सकती है, उससे पहले इसकी सम्भावनाएं बहुत कम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष