Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया के पॉडकास्ट में पहुंचे फरहान-शिबानी, शादी को लेकर बताईं ये बातें, बेटियों के प्रति दोषी महसूस करते हैं फरहान

एक्टर फरहान अख्तर ने साल 2022 में वीजे व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी की थी। फरहान की पहली पत्नी अधुना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 11:57:41

रिया के पॉडकास्ट में पहुंचे फरहान-शिबानी, शादी को लेकर बताईं ये बातें, बेटियों के प्रति दोषी महसूस करते हैं फरहान

एक्टर फरहान अख्तर ने साल 2022 में वीजे व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी की थी। फरहान की पहली पत्नी अधुना भबानी थीं, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। फरहान व शिबानी ने 3 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। अब कपल ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ पर बात की। शिबानी ने कहा कि हमारी सोमवार को शादी हुई और थेरेपिस्ट के साथ हमारा अगला अपॉइंटमेंट बुधवार का था।

मुझे याद है हम अंदर गए और हमारे थेरेपिस्ट ने पूछा कि आप लोग यहां क्यों आए हो? दोनों की 24 घंटे पहले ही शादी हुई है। फरहान और मैं दोनों अपने कोर्टशिप पीरियड से ही थेरेपी के लिए जाते थे। थेरेपी जिम जाने जैसा है, आपको उस पर काम करते रहना पड़ता है। थेरेपी सेशन में कभी-कभी हम दोनों के पास कुछ भी बात करने के लिए नहीं होती थी।

और कभी-कभी हमें अपने रिलेशनशिप पर बात करने के लिए एक घंटे से भी ज्यादा वक्त चाहिए होता था। थेरेपी तर्क-वितर्क करने के लिए मदद करती है। जब भी घर पर हमारी लड़ाई होती है, तो मैं घर पर ही उसे सुलझाना चाहती हूं, लेकिन फरहान थेरेपी वाले दिन पर उसकी चर्चा करने का इंतजार करते हैं।
farhan akhtar,filmmaker farhan akhtar,actor farhan akhtar,shibani dandekar,adhuna bhabani,farhan daughters,rhea chakraborty,rhea podcast फरहान ने कहा, तलाक को लेकर बेटियों में गुस्सा और नाराजगी थी...

बता दें कि फरहान ने पहली शादी अधुना भबानी से की थी। दोनों ने साल 2000 में शादी की और साल 2017 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। फरहान की उनके संग काफी अच्छी बॉन्डिंग है। उन्हें अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। फरहान ने बताया कि उनकी बेटियों ने अधुना से उनके अलगाव को कैसे संभाला। फरहान ने कहा कि शाक्य और अकीरा के लिए यह आसान नहीं रहा होगा, क्योंकि उनका मानना था कि अधुना के साथ उनका रिश्ता 'मजबूत और सही' था और बाद में 'टूट गया'।

तलाक को लेकर बेटियों में कुछ हद तक गुस्सा और नाराजगी थी कि ऐसा क्यों हुआ?' समय बीतने के साथ उन्हें सांत्वना मिलेगी। जब अधुना और मेरा तलाक हुआ तो मैं बेटियों के प्रति बहुत दोषी महसूस करता हूं, क्योंकि इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं था। इसलिए यह भावनात्मक रूप से मुझे हर्ट करने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका