न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह खान ने दिखाई करण जौहर के बर्थडे की झलक, ली चुटकी, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया से ली विदाई

हाल ही में दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया। अब उनकी दोस्त मशहूर फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 1:46:25

2 News : फराह खान ने दिखाई करण जौहर के बर्थडे की झलक, ली चुटकी, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया से ली विदाई

हाल ही में दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया। अब उनकी दोस्त मशहूर फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ बर्थडे की झलक शेयर की है। इस वीडियो में फराह, करण का मजाक भी उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। फराह ने इंस्टाग्राम पर यह मजेदार वीडियो साझा किया है। वीडियो की शुरुआत में फराह, करण को मिले तोहफों और फूलों को दिखाती है और बोलती है, “दोस्तों, आज करण जौहर का जन्मदिन है और हे भगवान, बस फूलों को देखो, हर्मीस बॉक्स...मुझे उम्मीद है कि वे रिटर्न गिफ्ट होंगे! बस इन फूलों को देखो - हे भगवान, बर्थडे बॉय।”

वीडियो में दिख रहा है कि करण ने एक स्टाइलिश ब्लैक और वाइट धारीदार शर्ट कैरी किया है। करण की शर्ट देखकर फराह चुटकी लेते हुए बोलती हैं, “ये जेब्रा क्रॉसिंग मैं क्रॉस करके जाऊं या तुम मुझे अंदर आने दोगे?” इस पर करण भी मजाक में कहते हैं, “अगर आप जेब्रा क्रॉस करना चाहती हैं तो ये ऑनर होगा।” इसके बाद फराह ने उन्हें फिर से चिढ़ाते हुए अंदर जाने से पहले उन्हें "जेब्रा" कहकर संबोधित करती हैं। फराह ने इसके कैप्शन में लिखा, “यह @karanjohar का जन्मदिन है और एक रील तो बनती है (यह एक रील का समय है)! जन्मदिन मुबारक हो करू..मैं आपको बहुत-बहुत थैंक्स कहती हूं…”

करण और फरहा 25 साल से दोस्त हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि करण ने फिल्ममेकर के रूप में अपने करिअर की शुरुआत साल 1995 में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से की थी, जिसमें वे असिस्टेंट डायरेक्टर थे। बाद में साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। करण हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटे हैं, जहां उनके प्रोडक्शन हाउस की मूवी ‘होमबाउंड’ को दिखाया गया था।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे अभिनेता गोपाल राय, किया है कई हिट फिल्मों में काम

भोजपुरी फिल्म एक्टर गोपाल राय ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 25 मई को बिहार के मुजफ्फरपुर में निधन हुआ। वे 76 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गोपाल के निधन से भोजपुरी सिनेमा जगत में शोक छा गया है। सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख उन्हें श्रद्धांजलि दी। खेसारी ने फेसबुक पर लिखा, “गोपाल राय जी के निधन के समाचार बहुत ही दुखद आ हमर व्यक्तिगत क्षति बा। भोजपुरी जगत में राय जी के कमी हमेशा महसूस होइ। उनके दिवंगत आत्मा के भगवान अपन श्रीचरणों में स्थान देस। ॐ शांति।”

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी शोक जताया है। निरहुआ ने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “ओम शांति आपकी कमी कोई पुरा नहीं कर सकता। ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शत शत नमन।” उन्होंने साथ में गोपाल राय की तस्वीर भी पोस्ट की। बता दें गोपाल ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इनमें से कई बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुईं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘नदिया के पार’, ‘गंगा किनारे मोरा गांव’ और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ शामिल हैं। उन्होंने फिल्मों में नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाई। वे छोटे पर्दे पर भी लोकप्रिय हुए और टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी