न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका से विवाद को लेकर फराह ने दी यह रिएक्शन, शादी के 19 साल बाद अलग हुआ यह सेलेब कपल

मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अपने हालिया व्लॉग में फराह ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 2:17:53

2 News : दीपिका से विवाद को लेकर फराह ने दी यह रिएक्शन, शादी के 19 साल बाद अलग हुआ यह सेलेब कपल

मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अपने हालिया व्लॉग में फराह ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट पर तंज कसा था, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। यहां तक कि कहा गया कि फराह और दीपिका ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अब इस मामले में फराह की रिएक्शन सामने आई है। फराह ने पिंकविला के साथ बातचीत में दीपिका को इंस्टा पर अनफॉलो करने वाली खबर पर कहा कि शुरुआत में हम एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने तय किया था कि हम इंस्टाग्राम पर बातचीत नहीं करेंगे। सिर्फ सीधे मैसेज और कॉल पर बात करेंगे।

हम इंस्टा पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी नहीं देते, क्योंकि दीपिका को यह पसंद नहीं है। हर चीज सोशल मीडिया के लिए नहीं होती। जब दीपिका और रणवीर की बेटी 'दुआ' का जन्म हुआ, तो मैं सबसे पहले मिलने वालों में थीं। हमारी जिंदगी के हर पल इंस्टाग्राम के लिए नहीं होते। कुछ रिश्ते और लम्हें निजी होते हैं। किसी भी चीज को फर्जी विवाद में बदलने का यह नया चलन बंद होना चाहिए। पिछले हफ्ते कहा गया कि करण जौहर और मैंने आयुष शर्मा को रेड कार्पेट पर नजरअंदाज कर दिया, जबकि असल में हम ऊपर आने से पहले नीचे ही उनसे मिले थे।

फराह ने दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली अपनी टिप्पणी पर भी विचार व्यक्त किए। फराह ने कहा कि हां, मेरी 8 घंटे वाली टिप्पणी कोई कटाक्ष नहीं थी, बल्कि कुक दिलीप को यह कहने के लिए थी कि अब वह भी 8 घंटे काम करेंगे, जबकि असल में वह सिर्फ 2 घंटे काम करते हैं। बता दें एक व्लॉग में फराह के कुक दिलीप ने उनसे पूछा कि दीपिका शो में कब आएंगी। इस पर फराह ने जवाब दिया कि वह अब सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग करती हैं और उनके पास व्लॉग पर आने का समय नहीं है।

जब दिलीप ने फिर से पूछा दीपिका मैम हमारे शो में कब आएंगी? तो फराह ने कहा कि जिस दिन तू गांव जाएगा ना, उस दिन आएगी। दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे शूट करती हैं, उनके पास शो पर आने का टाइम नहीं है। फराह की इन बातों से लगा कि वह दीपिका पर तंज कस रही हैं।

2 News : दीपिका से विवाद को लेकर फराह ने दी यह रिएक्शन, शादी के 19 साल बाद अलग हुआ यह सेलेब कपल

निकोल किडमैन और कीथ अर्बन की टूटी शादी, कुछ महीने पहले ही रहने लगे अलग

ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस निकोल किडमैन अपने पति और जाने-माने संगीतकार कीथ अर्बन से अलग हो गई हैं। इसी के साथ दोनों की 19 साल पुरानी शादी टूट गई है। रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ने कुछ महीने पहले ही अलग रहना शुरू कर दिया था। कीथ ने जहां अलग घर ले लिया है तो वहीं निकोल अब भी अपने रिश्ते को एक मौका देने के लिए संघर्ष कर रही हैं। पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक निकोल ये अलगाव नहीं चाहती थीं और वह कीथ के साथ अपने रिश्ते को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थीं।

निकोल के साथ जिंदगी में आए तनाव के बाद कीथ अर्बन नैशविले में स्थित अपना घर छोड़ चुके हैं और वहीं शहर में दूसरा घर लेकर शिफ्ट हो गए हैं। कीथ के जाने के बाद निकोल अकेली दोनों बेटियों की देखभाल कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि निकोल और कीथ की साल 2005 में मुलाकात हुई थी और साल 2006 में दोनों ने सिडनी में शादी कर ली। निकोल और कीथ की 2 बेटियां हैं। इसके अलावा निकोल के पहले से 2 बच्चे हैं। दरअसल अभिनेता टॉम क्रूज से शादी के बाद निकोल ने दो बच्चों को गोद लिया था।

निकोल और कीथ ने जून में शादी की 19वीं सालगिरह के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। निकोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें इस गर्मी की शुरुआत में लंदन में ‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ की शूटिंग पूरी करना शामिल है। कीथ पूरे अमेरिका में अपने टूर पर रहे हैं। उनका अगला कॉन्सर्ट 2 अक्टूबर को हर्शे, पेंसिल्वेनिया में निर्धारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड