न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने सान्या से कहा, काजोल-प्रीति के गिरने से हिट हुईं फिल्में, चारू ने राजीव के आरोपों का दिया जवाब

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान बॉलीवुड का मशहूर नाम है। फराह को खूब सफलता हासिल हुई है। फराह अपने बिंदास बोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 1:56:24

2 News : फराह ने सान्या से कहा, काजोल-प्रीति के गिरने से हिट हुईं फिल्में, चारू ने राजीव के आरोपों का दिया जवाब

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान बॉलीवुड का मशहूर नाम है। फराह को खूब सफलता हासिल हुई है। फराह अपने बिंदास बोल और सेंस ऑफ ह्यूमर की बदौलत भी सबका ध्यान खींच लेती हैं। पिछले कुछ समय से फराह एक और कारण से लाइमलाइट में हैं। फराह के व्लॉग्स जबरदस्त पॉपुलर हो रहे हैं। इनमें वह अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं और उनके साथ मिलकर खाना बनाती हैं। अपने हाल के व्लॉग में फराह एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के घर पहुंचीं। बातचीत के दौरान फराह ने मजाक में कहा कि अगर किसी फिल्म की हीरोइन शूटिंग के दौरान गिर जाए तो वो फिल्म जरूर हिट होती है।

दरअसल जब बातचीत चल रही थीं तो फराह ने सान्या की टांग पर एक चोट का निशान देखा। इस पर सान्या ने बताया कि यह चोट उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग के दौरान बाइक से गिरने पर लगी थी। सान्या ने ये भी बताया कि ‘बधाई हो’ फिल्म के एक गाने ‘मोरनी बनके’ की शूटिंग के दौरान फ्लोर पर तेल डाल दिया गया था ताकि वो ज्यादा चमके, लेकिन इससे वह फिसल गईं। इस पर फराह ने हंसते हुए कहा कि जिस फिल्म में हीरोइन गिरती है, वो फिल्म हिट हो जाती है। सान्या ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि वह तो लगभग हर फिल्म में गिरती हैं।

इस पर फराह ने कहा कि शायद इसी वजह से तुम्हारी फिल्में हिट हो जाती हैं। फराह ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि काजोल तो हर फिल्म में गिर जाती थीं, जैसे ‘कुछ कुछ होता है’ में। हम लोग तभी बोल देते थे कि अब तो फिल्म हिट हो जाएगी। ‘कल हो ना हो’ की शूटिंग के वक्त प्रीति जिंटा एक ब्रिज पर शूट कर रही थीं और वहीं गिर गईं। तब भी हमें लगा कि अब फिल्म चलेगी। मैं तो कभी-कभी सोचती हूं कि किसी को खुद ही धक्का दे दूं ताकि फिल्म हिट हो जाए।

फराह के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में होस्ट और जज के तौर पर दिखी थीं। दूसरी ओर, सान्या की अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी हैं। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

farah khan,choreographer farah khan,kajol,preity zinta,sanya malhotra,farah vlog,kuch kuch hota hai,charu asopa,actress charu asopa,rajeev sen,sushmita sen,charu rajeev

मैंने कभी राजीव और उनके परिवार को बेटी जियाना से मिलने से नहीं रोका : चारू असोपा

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपनी बेटी जियाना को लेकर मुंबई से राजस्थान के बीकानेर शिफ्ट हो चुकी हैं। इससे खफा उनके एक्स-हसबैंड राजीव सेन ने एक वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि चारू ने उन्हें उनकी बेटी से दूर कर दिया है। अब चारू ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। चारू ने यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो मां और भाभी के साथ बैठी हैं। चारू ने कहा कि हमारे तलाक के समय पर बेटी डेढ़ साल की थी। मैंने कभी राजीव और उनके परिवार को जियाना से मिलने से नहीं रोका।

मैं तभी मना करती थीं जब मैं पहले से बाहर होती थीं या मेरा पहले से कोई प्लान होता था। जब मैं मुंबई में थीं, तो हमेशा अपनी बेटी को उसकी बुआ सुष्मिता सेन के घर ले जाती थीं। मैंने कभी जियाना और उसके पिता के बॉन्ड को खराब करने की कोशिश नहीं की। चारू ने आगे ये भी खुलासा किया कि कैसे जब वो तलाक के बाद राजीव और जियाना के साथ दुबई ट्रिप पर गई थीं तो सबको लगा कि दोनों फिर एक हो गए हैं। हालांकि ऐसा नहीं था। मैं ना चाहते हुए भी केवल अपनी बेटी की खातिर राजीव के साथ ट्रिप पर गई थीं।

मुझे राजीव ने बोला था कि वे मेरे मुंबई वाले घर का रेंट भर दिया करेंगे लेकिन ये मुझे मंजूर नहीं था। मुंबई में लाखों का खर्चा आता था और उससे आधी कीमत में मैंने बीकानेर में खुद का घर खरीद लिया। मैं अपनी बेटी को एक बेहतर लाइफस्टाइल देना चाहती हूं और इसलिए मेहनत करके खुद पैसे कमाती हूं। किसी को ये बोल देना कि पिता से दूर कर रही है या पिता का ये बोल देना कि उन्हें बाप बनने का मौका नहीं दिया, ये मुझे ठीक नहीं लगा तो मुझे लगा ये वीडियो बनाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी