न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने इनसे कहा, तेरे से ही शादी कर लेनी थी, अहमदाबाद हादसे के बाद से इस एक्ट्रेस के दिल पर है बोझ

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को लाइमलाइट में रहना पसंद है। फराह फिल्मों के साथ और दूसरे तरीकों से भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 2:08:33

2 News : फराह ने इनसे कहा, तेरे से ही शादी कर लेनी थी, अहमदाबाद हादसे के बाद से इस एक्ट्रेस के दिल पर है बोझ

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को लाइमलाइट में रहना पसंद है। फराह फिल्मों के साथ और दूसरे तरीकों से भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। फराह टीवी पर कई रियलिटी शो को होस्ट या जज कर चुकी हैं। पिछले दिनों वह सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आई थीं। फराह अपने बिंदास बोल के चलते भी खबरों में रहती हैं। इन दिनों फराह अपने यूट्यूब चैनल में बिजी हैं। वह चैनल के लिए सेलेब्स के घर जाती हैं और उन्हें कुकिंग चैलेंज देती हैं। अब फराह एक्टर व डांसर जावेद जाफरी के घर पहुंचीं। फराह के साथ उनका कुक दिलीप भी था। दोनों जावेद का शानदार घर देखकर दंग रह गए। इसके बाद फराह ने मजाकिया अंदाज में ही जावेद संग शादी करने की बात कह डाली।

फराह ने कहा कि तेरे से ही शादी कर लेनी थी। इसके बाद दोनों खिलखिलाकर हंसने लगे। फराह ने अपने दर्शकों को जावेद के लैविश और लग्जूरियस घर की शानदार झलक दिखाई। जावेद ने फराह को घर की बालकनी दिखाई। उन्होंने अपने घर से सिनिक व्यूज दिखाए और बताया कि उनकी बालकनी से कृति सेनन समेत अन्य स्टार्स के घर दिखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लेजेंडरी दिवंगत एक्टर्स के बंगले दिखाए। जावेद ने बिल्डिंग्स दिखाते हुए कहा कि ये पहले दिलीप कुमार और ऋषि कपूर के बंगले हुए करते थे।

इसके साथ ही इस वीडियो में जावेद के भाई नावेद जाफरी और एक्टर रवि बहल भी नजर आए। ये तीनों काफी समय पहले लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ में जज की भूमिका निभाते थे। उन्हें एक साथ देख ऑडियंस को पुराने दिनों की याद आ गई। 90 के दशक के इस पॉपुलर ट्रायो को फिर से एक साथ देख फैंस खुश हो रहे हैं। इस व्लॉग में उन्होंने ‘बूगी वूगी’ के अपने पुराने दिनों को भी याद किया। बता दें फराह आजकल अपने सेलिब्रिटी होम टूर व्लॉग्स के लिए सुर्खियों में हैं।

मंदिरा बेदी ने लिखा, मैंने फैसला किया कि एक काउंसलर से बात करूंगी

मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के दर्द को भुला नहीं पा रही हैं। मंदिरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। वह इससे उबरने के लिए पेशेवर काउंसलर की मदद ले रही हैं। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें मंदिरा बोल रही हैं, “हादसे के बाद से मेरे दिल पर एक बोझ सा है। यह दुख चुपके से हर पल मेरे साथ रहता है। मैंने फैसला किया कि इसे अकेले नहीं झेलूंगी और एक काउंसलर से बात करूंगी।

अगर आप भी उदास, चिंतित या असंतुलित महसूस कर रहे हैं, तो जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। अपनी भावनाओं को स्वीकार करना और उस पर काम करना भी जरूरी है।” मंदिरा ने कैप्शन में लिखा, “कुछ बुरी यादें अपने आप खत्म नहीं होतीं। हमें उन्हें दूसरों के साथ शेयर करने की जरूरत पड़ती है। मैं यही कर रही हूं। अगर आप भी बोझ महसूस कर रहे हैं, तो इसे अपनाएं।” बता दें मंदिरा ने साल 1999 में डायरेक्टर राज कौशल के साथ शादी की थी।

शादी के करीब 12 साल बाद साल 2011 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम तारा रखा। साल 2021 में राज का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। मंदिरा ने दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘शांति’ से एक्टिंग का आगाज किया था। बाद में वह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ सहित कई फिल्मों में भी नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक