न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस कर रहे काजोल-ट्विंकल की खिंचाई और जान्हवी की तारीफ, इब्राहिम की इस बात से नाराज हुए करण!

इन दिनों अमेजन प्राइम का टॉक शो ‘टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल’ सुर्खियों में है। इसमें आने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटी सबका ध्यान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 3:05:54

2 News : फैंस कर रहे काजोल-ट्विंकल की खिंचाई और जान्हवी की तारीफ, इब्राहिम की इस बात से नाराज हुए करण!

इन दिनों अमेजन प्राइम का टॉक शो ‘टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल’ सुर्खियों में है। इसमें आने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटी सबका ध्यान खींच रहे हैं। फिलहाल इसके गुरुवार (23 अक्टूबर) को टेलीकास्ट हुए एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसमें होस्ट काजोल और ट्विंकल खन्ना ने गेस्ट करण जौहर और जान्हवी कपूर के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। शुरुआत में बातचीत हल्की-फुल्की और मजेदार थी, लेकिन बाद में ये चर्चा विवाद का कारण बन गई। वजह बनी ‘इंफिडेलिटी’ यानी बेवफाई पर हुई बहस।

एपिसोड के ‘दिस ऑर दैट’ सेगमेंट में ट्विंकल ने पूछा कि शादी के लिए प्यार जरूरी है या कम्पैटिबिलिटी? जान्हवी और ट्विंकल ने प्यार को अहम बताया, जबकि काजोल ने कहा कि रिश्ते सिर्फ प्यार से नहीं चलते, बल्कि समझ और मेलजोल भी जरूरी है। इसी दौरान ट्विंकल ने इमोशनल और फिजिकल इंफिडेलिटी की बात उठाई, जिससे बातचीत का माहौल बदल गया। सवाल आया कि इमोशनल धोखा बड़ा होता है या फिजिकल? तब जान्हवी ने साफ कहा कि दोनों गलत हैं और फिजिकल चीटिंग कभी माफ नहीं की जा सकती। ट्विंकल ने इस पर हंसते हुए कहा, “रात गई बात गई।”

काजोल ने भी उनकी बात पर सहमति जताई और थोड़े हल्के अंदाज में इसे इतना गंभीर न मानने की बात कही। लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और वे ट्विंकल व काजोल पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें ट्रॉल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “ये दोनों अपने पतियों की हरकतों को सामान्य बता रही हैं।” दूसरे ने लिखा, “लगता है इन्हें इतने धोखे मिले हैं कि अब इन्हें ये सब आम बात लगती है।” तीसरे ने कहा, “कितना दुखद है कि इन्होंने खुद को यकीन दिला लिया कि फिजिकल इंफिडेलिटी कोई बड़ी बात नहीं।”

चौथे ने कमेंट किया, “जान्हवी की सोच बिल्कुल सही है। उम्मीद है वो आगे भी अपने रिश्ते में यही मजबूती बनाए रखें।” पांचवें ने लिखा, “बहुत दुख की बात है कि उनके साथ इतना धोखा हुआ है कि उन्होंने इसे अपनी ‘खुशहाल शादी’ का हिस्सा मान लिया है।” छठे ने लिखा, “जान्हवी के लिए सम्मान। धोखा तो धोखा ही होता है। यकीन नहीं हो रहा कि वह इन 50 की उम्र के लोगों से कहीं ज्यादा समझदारी से काम ले रही हैं।”

twinkle khanna,kajol,twinkle kajol chat show,janhvi kapoor,karan johar,actress janhvi kapoor,actress kajol,ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,nadaaniyan movie,karan ibrahim

इब्राहिम ने हाल ही की थी ‘नादानियां’ की बुराई, फिल्म के को प्रोड्यूसर थे करण जौहर

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने इस साल फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इब्राहिम को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही उम्मीदें टूट गईं। किसी को इब्राहिम की एक्टिंग पसंद नहीं आई। हाल ही इब्राहिम ने ‘नादानियां’ को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने फिल्म के निर्माता करण जौहर को नाराज कर दिया। इब्राहिम ने कहा था कि मैं रिकॉर्ड पर जाकर कहना चाहता हूं कि ‘नादानियां’ एक बहुत खराब फिल्म थी।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फिल्म के को-प्रोड्यूसर करण को यह बात नागवार गुजरी। एक करीबी सूत्र के मुताबिक करण के लिए ये पहली बार नहीं है जब किसी ने उनके एहसान को भुला दिया हो। उन्होंने कई लोगों को लॉन्च किया और बाद में वही लोग उनके खिलाफ बोलने लगे। इब्राहिम को लॉन्च करने का वादा करण ने सैफ और अमृता से किया था और उन्होंने वो निभाया भी, लेकिन इस बयान ने उन्हें आहत किया है।

हालांकि करण ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि वे इब्राहिम के इस व्यवहार से काफी निराश हैं। करण पर वैसे भी हमेशा इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहता है। हालांकि इन सबकी परवाह किए बगैर करण लगातार सेलेब किड्स को लॉन्च करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड