न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने लिए मजे, फरहान ने बिग बी से पूछा, लेडीज में आप और पापा में कौन ज्यादा पॉपुलर…

सदी के महानायक के रूप में मशहूर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अमिताभ काम में तो बिजी रहते ही हैं, साथ ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 12:32:00

2 News : अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने लिए मजे, फरहान ने बिग बी से पूछा, लेडीज में आप और पापा में कौन ज्यादा पॉपुलर…

सदी के महानायक के रूप में मशहूर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अमिताभ काम में तो बिजी रहते ही हैं, साथ ही फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार पोस्ट डालते हैं। अमिताभ ने अब अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और इसके आते ही फैंस के मजेदार कमेंट्स की बौछार हो गई। वे खूब चुटकी ले रहे हैं। अमिताभ ने रात ढाई बजे लिखा, “T 5525-ऊपर देखा, इधर उधर देखा-पूरा ब्रह्मांड हिल गया।” इस पर एक यूजर ने लिखा, “सर सीधा सा बोलिए जयाजी को देखा।” दूसरे ने लिखा, “लगता है आप जयाजी को देखने की बात कर रहे हो।” तीसरे ने लिखा, “क्यों? जया मैम आ गईं क्या?” चौथे ने कहा, “चार पेग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है श्रीवास्तव साहब, सुबह तक ठीक हो जाएगा।”

पांचवें ने कमेंट किया, “कम पी लिया करो सर।” छठे ने लिखा, “नशा बुरी चीज है।” इससे पहले 7 अक्टूबर की सुबह 8:47 बजे अमिताभ ने पोस्ट में लिखा था, “टी 5524 : काम काम काम, अभी जल्दी कर रहा हूं, इसलिए बाद में इसके बारे में और बताऊंगा।” तब भी फैंस ने तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया था। एक शख्स ने लिखा था, “कर्म ही पूजा है।’ दूसरे शख्स ने लिखा, “अब रिटायरमेंट ले लीजिए सर आप।” तीसरे ने लिखा, “पैसा, पैसा, पैसा है।” कुछ लोगों ने उनसे समाज और देश से जुड़े मुद्दों पर भी बोलने की अपील की।

इससे पहले भी बिग बी की कई पोस्ट पर उनका जमकर मजाक उड़ चुका है। लोग उनकी खूब आलोचना कर चुके हैं। हालांकि अमिताभ को किसी की परवाह नहीं है। वे अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हैं और मन में जो बात होती है उसे कह डालते हैं। अमिताभ कई सालों से नियमित तौर पर ब्लॉग भी लिख रहे हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी खूब फोटो और वीडियो अपलोड करते हैं, जिन पर लोग भरपूर प्यार लुटाते हैं।

KBC 17 में अमिताभ का जन्मदिन मनाने पहुंचे जावेद और फरहान अख्तर

अमिताभ 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के एक स्पेशल एपिसोड में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन किया जाएगा। इसमें उनके साथ मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर और उनके बेटे फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान अमिताभ ने फरहान के साथ काम करने के अनुभव भी शेयर किया। शो के लेटेस्ट प्रोमो में तीनों की मस्ती देखी जा सकती है।

फरहान ने पिता और अमिताभ से कुछ सवाल भी किए। फरहान, बिग बी से कहते हैं कि हमने भी साथ में एक फिल्म की है ‘लक्ष्य।’ इस पर तुरंत बिग बी बोल पड़ते हैं कि इसका किस्सा तो वे सुनाएंगे। अमिताभ ने कहा कि एक बार फरहान रात में मेरे कमरे में आए। अमिताभ अंकल क्या आपको कुछ प्रॉब्लम है? मुझे लगा कि मैं नौसिखिया हूं, ये उस्ताद है जो हमें कह रहा है बेटा एक्टिंग कैसे करनी चाहिए। मजाक-मजाक में अमिताभ, फरहान की खूब टांग खींचते हैं।

फरहान पिता व अमिताभ से पूछते हैं कि दोनों में क्या क्वालिटी हैं जो आप एक-दूसरे से चुराना चाहते हैं। इस पर तुरंत जावेद कहते हैं कि जितनी क्वालिटी अमिताभ में हैं उतनी शायद ही किसी में हो। फिर दूसरा सवाल फरहान पूछते हैं कि लेडीज में कौन ज्यादा पॉपुलर है तब अमिताभ तुरंत जावेद की ओर इशारा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड