Sara Ali Khan put on a perfect show and wowed fans ahead of the #HILFinal at Birsa Munda Hockey Stadium! 🤩#HeroHIL #HockeyKaJashn
सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ शेयर की तस्वीरें
साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। दोनों की शादी 4 साल ही चली। पिछले साल के अंत में नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी कर ली। इस बीच सामंथा को लेकर खबर आ रही है कि वह उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। सामंथा ने हाल ही में एक पिकलबॉल टूर्नामेंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह राज के साथ नजर आईं।
उन्होंने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, लेकिन एक खास तस्वीर में वह राज का हाथ थामे हुए दिख रही हैं। इससे डेटिंग अफवाहों को और हवा मिली। सामंथा ने 1 फरवरी को इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की कई तस्वीरें शेयर कीं। वह चेन्नई सुपर चैंप्स टीम की मालिक हैं। पहली तस्वीर में वह राज के साथ चलती हुई नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में राज उन्हें देख रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर में वह अपनी पूरी टीम के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें रेडिट पेज 'BollyBlindsNGossip' पर भी वायरल हो गईं, जहां लिखा गया, “मुझे लगता है कि सामंथा ने अब इसे ऑफिशियल कर दिया है। अच्छा है, अगर वे दोनों खुश हैं!” सामंथा और राज के अफयेर की खबरें काफी समय से चल रही हैं। दोनों ने ही अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।













