न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना को देख फैंस उनकी सेहत को लेकर हुए चिंतित, श्वेता के जन्मदिन पर पलक ने की दिलचस्प टिप्पणी

कैटरीना कैफ को लेकर फैंस काफी क्रेजी दिखते हैं। वे अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 1:25:53

2 News : कैटरीना को देख फैंस उनकी सेहत को लेकर हुए चिंतित, श्वेता के जन्मदिन पर पलक ने की दिलचस्प टिप्पणी

कैटरीना कैफ को लेकर फैंस काफी क्रेजी दिखते हैं। वे अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। हाल ही में कैटरीना मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। कैटरीना अन्य बॉलीवुड स्टार्स के साथ एक नवरात्रि इवेंट में शामिल होने के लिए केरल जा रही थीं। कैटरीना ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी की नारंगी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह कहर बरपा रही थीं। हालांकि वह कुछ और कारणों से चर्चाओं में आ गईं।

कैटरीना का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर देखा जा सकता है। यूजर्स ने कैटरीना की बांह में कुछ अजीब देखा, जो सबका ध्यान खींच रहा है। कैटरीना के हाथ में एक ब्लैक पैच लगा था। इसे लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ को उनकी हेल्थ की चिंता हो रही है तो कुछ समझ ही नहीं पा रहे कि यह क्या है। यूजर्स कैटरीना के हाथ में लगे ब्लैक पैच को डायबिटीज ट्रैक करने वाले पैच से जोड़कर देख रहे हैं।

उन्होंने पूछा, “क्या ये डायबिटीज पैच है?” एक अन्य ने लिखा, “ये तो शुगर मॉनिटर करने वाली मशीन है।” दूसरे ने लिखा, “मैं आशा करती हूं कि कैटरीना ठीक होंगी।” कैटरीना के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई 'मैरी क्रिसमस' थी। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति हीरो थे। कैटरीना अब फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ सकती हैं। कुछ समय पहले कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर भी खूब अफवाहें फैली थीं। हालांकि कैटरीना और उनके पति एक्टर विक्की कौशल ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।

श्वेता तिवारी ने दुबई में मनाया जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को दुबई में अपना जन्मदिन मनाया। वह 44 साल की हो गई हैं। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वह व्हाइट टॉप, व्हाइट शर्ट और डेनिम पहने नजर आईं। श्वेता ने ग्लॉसी मेकअप, खुले बाल, मिनिमल ज्वैलरी और शर्ट के बटन खुले रखकर अपने लुक को पूरा किया है। कुछ तस्वीरों में अकेली तो कुछ में श्वेता दोस्तों के साथ पोज देतीं, केक काटतीं और मस्ती करती दिखीं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, “मेरा जन्मदिन मनाने के लिए दुबई आने के लिए आप लोगों का शुक्रिया..मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं..” श्वेता की पोस्ट पर उनकी बेटी एक्ट्रेस पलक ने दिलचस्प कमेंट किया, जो सबका ध्यान खींच रहा है। पलक ने लिखा कि मां ने उनकी स्टाइल कॉपी की है। बता दें कि मां और बेटी के बीच हमेशा जबरदस्त बोंडिंग देखने को मिलती हैं। वे अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।

श्वेता को सबसे पहले ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से घर-घर में पहचान मिली थी। वह ‘बिग बॉस 4’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो में भी चमक बिखेरने में सफल रहीं। श्वेता की पर्सनल लाइफ चुनौतियों से भरी रही। साल 1998 में उन्होंने एक्टर राजा चौधरी से शादी की, जिससे उन्होंने 2007 में तलाक ले लिया। फिर एक्टर अभिनव कोहली के साथ ही उनका रिश्ता नहीं चल सका। अंत में वह अपने दोनों बच्चों पलक और रेयांश के साथ अलग रहने लगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री