न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन 2 वीडियो को देख खुशी से झूमे ऐश्वर्या-अभिषेक के फैन, ‘धूम 4’ में हुई इस दिग्गज एक्ट्रेस की एंट्री

पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके रिश्ते को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 8:38:59

2 News : इन 2 वीडियो को देख खुशी से झूमे ऐश्वर्या-अभिषेक के फैन, ‘धूम 4’ में हुई इस दिग्गज एक्ट्रेस की एंट्री

पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि अफवाहें तलाक तक पहुंच चुकी हैं। फैंस ऐसा हरगिज नहीं चाहते और वे इस प्यारी जोड़ी की हर बात पर लगातार नजरें रखे हुए हैं। उनकी दिलचस्पी इसी बात में है कि कपल फिर से एक हो जाए और पहले की जैसे दोनों हमेशा साथ दिखे। बहरहाल एक अच्छी खबर आ रही है, जिससे लग रहा है कि सब सही है।

जो रिश्ता कुछ देर के लिए बिगड़ गया था वह अब फिर से पटरी पर लौट आया है। दरअसल ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये उनके हालिया पेरिस वेकेशन का वीडियो है। फिलहाल दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है, लेकिन फैंस के लिए यह खुशी लेकर आया है। बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक एक जैसे आउटफिट में सजे-धजे दिख रहे हैं। उन्होंने येलो बेस वाला मल्टी कलर जैकेट कैरी किया है।

आराध्या पर्पल फ्लोरल फ्रॉक में हैं। तीनों ही फ्लोरल आउटफिट में हैं। ऐश्वर्या ने आराध्या को थामा हुआ है। अभिषेक मुस्कुरा रहे हैं। तीनों ही प्रशंसकों के बीच घिरे हैं। उन्हें फैंस से बाते करते देखा जा सकता है। ऐश्वर्या और आराध्या पिछले दिनों पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने गई थीं। हालांकि तब अभिषेक उनके साथ नहीं दिखे थे। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह वीडियो पेरिस का है। इस बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक टीजर सामने आया है जिसमें हम ऐश और अभिषेक को बेटी के साथ एन्जॉय करते देख सकते हैं।

जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी हुई थी। इससे पहले अंबानी परिवार ने मार्च में जामनगर, गुजरात में एक भव्य प्री वेडिंग पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बॉलीवु़ड हस्तियां शामिल हुई थीं। अब जियो सिनेमा ने इस शादी का एक टीजर शेयर किया है। जिसमें ऐश्वर्या व अभिषेक बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तीनों जश्न मनाते दिख रहे हैं।

वे बेज रंग के आउटफिट में सोफे पर बैठे जश्न का आनंद ले रहे हैं। दोनों हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी बेटी उनके बीच बैठी हुई है। बता दें इस साल कई ऐसे मौके आए हैं, जब दोनों के अलगाव की बातें सामने आई हैं। हालांकि हाल ही 11 अक्टूबर को ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ बच्चन को 82वें जन्मदिन की बधाई दी थी, जिससे संकेत मिला कि अब सबकुछ सही हो गया है।

‘धूम 4’ में रणबीर कपूर के अपोजिट हो सकती हैं श्रद्धा कपूर

'धूम 4' को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। अब खबर है कि मशहूर दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। श्रद्धा हाल ही सुपरहिट मूवी ‘स्त्री 2’ में थीं। 'धूम' फिल्म के चौथे पार्ट में रणबीर कपूर की एंट्री तो पहले ही हो गई थी। श्रद्धा को रणबीर के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको फिल्मी एक्सपलोरर नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर किया गया है।

तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि 'धूम 4' में रणबीर के साथ श्रद्धा को देखा जाएगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा जब श्रद्धा और रणबीर स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले उन्हें पिछले साल 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में साथ में देखा जा चुका है। उनकी इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला था और काफी दर्शकों द्वारा इस जोड़ी को पसंद भी किया गया था।

हालांकि श्रद्धा को लेकर इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि वह ‘धूम 4’ का हिस्सा होंगी। YRF की यह एक्शन मूवी अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर चल रही है। इसकी शूटिंग साल 2025 के आखिरी या फिर 2026 की शुरुआत में हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार