न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया के व्यवहार पर हो रही तारीफ, वीडियो वायरल, आदिरा को इसलिए मीडिया से दूर रखते हैं रानी-आदित्य

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की क्यूट गर्ल के रूप में मशहूर हैं। फैंस उनके लिए जबरदस्त क्रेजी हैं और वे आलिया की एक झलक पाने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 2:56:18

2 News : आलिया के व्यवहार पर हो रही तारीफ, वीडियो वायरल, आदिरा को इसलिए मीडिया से दूर रखते हैं रानी-आदित्य

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड की क्यूट गर्ल के रूप में मशहूर हैं। फैंस उनके लिए जबरदस्त क्रेजी हैं और वे आलिया की एक झलक पाने को हमेशा बेकरार रहते हैं। आलिया हाल ही में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में देखी गईं। इस दौरान जब आलिया पंडाल से बाहर जाने लगीं, तो उन्हें एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। आलिया को फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला फैन ने आलिया को अपनी ओर खींचा और जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की। फैन पंडाल से बाहर निकलते समय आलिया का हाथ पकड़ लेती हैं।

इस घटना से आलिया एकदम से हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने अपने गुस्से पर काबू करते हुए इसे अच्छी तरह से टैकल किया। आलिया ने सिक्योरिटी गार्ड से फैंस को धक्का देने से रोकने के लिए भी कहा और ठंडे दिमाग से एक सेल्फी भी लेने दी। इसके बाद आलिया पंडाल से चली गईं। बता दें अक्सर बहुत से एक्टर कई दफा बिना बात ही फैंस पर भड़क जाते हैं। ऐसे में आलिया ने सबका दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स यह वीडियो देखने के बाद आलिया के व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आलिया ने रामनवमी के शुभ अवसर पर काजोल और उनके परिवार द्वारा आयोजित मशहूर नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शिरकत की। आलिया ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची थीं। फिल्ममेकर अयान मुखर्जी उन्हें गेट पर लेने आए और उनका हाथ पकड़कर आलिया कड़ी सुरक्षा के बीच अंदर चली गईं। एक दिन पहले इसी पंडाल में आलिया के पति रणबीर कपूर भी दर्शन करने पहुंचे थे। बता दें अयान ने रणबीर व आलिया को लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी बनाई थी।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा हो चुकी हैं 10 साल की

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी आदिरा को लेकर कई बातें कीं। रानी ने कहा कि मैंने और मेरे पति आदित्य चोपड़ा ने मिलकर यह फैसला लिया है कि अपनी बेटी को छोटी उम्र में मीडिया की चमक-दमक से दूर रखना जरूरी है। हमारा मानना है कि आदिरा को जीवन में जो भी पहचान और सम्मान मिले, वह उसकी अपनी मेहनत और काबिलियत के आधार पर मिले, न कि सिर्फ इसलिए कि उसके माता-पिता मशहूर हैं।

इसी कारण हम उसे एक सामान्य और सादगीपूर्ण जीवन देना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि आदिरा को बचपन से ही स्पॉटलाइट या किसी तरह की विशेष पहचान मिले। हम चाहते हैं कि जब वह बड़ी हो, तो अपने दम पर नाम कमाए। उसे यह महसूस न हो कि वह अलग है सिर्फ इसलिए क्योंकि उसके माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री से हैं। आदिरा अपने पिता की जैसे निजी जिंदगी को अहमियत देती हैं। यह आदत उसे भविष्य में अपने विचार स्पष्ट तरीके से व्यक्त करने और स्वतंत्र पहचान बनाने में मदद करेगी।

बता दें रानी को सितंबर में उनकी साल 2023 में आई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए नेशनल अवार्ड मिला था।इस अवसर पर आदिरा उनके साथ समारोह में जाना चाहती थीं, लेकिन 14 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति न मिलने की वजह से वह शामिल नहीं हो पाईं। उल्लेखनीय है कि इंडस्ट्री में इन दिनों अधिकतर सेलेब्स अपने बच्चों को कैमरों की नजर से बचा रहे हैं। रानी और आदित्य ने साल 2014 में शादी की थी। शादी के एक साल बाद आदिरा का जन्म हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह