That's the reason why we love #diljitdosanjh Phaji
Someone threw a Phone at Diljit Dosanjh. Diljit threw his jacket towards him as a Gift.#diljitdosanjhconcert #diljitconcert‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के प्रोमो में चीखते नजर आए राहुल वैद्य
इन दिनों कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसमें ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सितारे कुकिंग में अपना हुनर दिखा रहे हैं। जन्नत जुबैर, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, निया शर्मा, रीम शेख, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी जैसे सितारे इस शो की शान बढ़ा रहे हैं। इसे भारती सिंह होस्ट करती हैं।
कुछ दिन पहले रीम के साथ सेट पर हादसा हो गया था। तेल की छींटा उछलकर उनके मुंह पर चला गया था। इससे उनके पूरे चेहरे पर निशान पड़ गए थे। रीम के बाद अब राहुल हादसे का शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर जारी लेटेस्ट प्रोमो में राहुल चीखते नजर आए। प्रोमो में देखा जा सकता है कि राहुल खाना बना रहे हैं और तभी गैस पर अचानक आग की लपट तेज होती है। खुद को बचाने के लिए राहुल पीछे की ओर बढ़ते हैं। यह देख निया और जन्नत चीख पड़ती हैं। राहुल की भी चीख निकल जाती है और वहां खड़े अंकिता-विक्की भी दंग रह गए।













