न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा कपूर को घुटनों के बल बैठकर फैन ने किया प्रपोज, Video देखें, इंडिया काउचर वीक में रैम्प वॉक से छाईं एक्ट्रेस

एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। एक दिन पहले श्रद्धा के साथ मुंबई एयरपोर्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 10:28:28

श्रद्धा कपूर को घुटनों के बल बैठकर फैन ने किया प्रपोज, Video देखें, इंडिया काउचर वीक में रैम्प वॉक से छाईं एक्ट्रेस

एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। एक दिन पहले श्रद्धा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर उनके एक प्रशंसक की हरकत काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार सुबह जब श्रद्धा मुंबई हवाई अड्‌डे पर पहुंची तो वहां उपस्थिति पैपराजियों ने उनकी फोटो लेने के लिए उन्हें रोक लिया। इस बीच हाथों में गुलाब के फूल का गुलदस्ता लिए उनका एक फैन उनके पास आया और वह घुटनों के बल बैठकर श्रद्धा से प्यार का इजहार करने लगा।

इसके बाद श्रद्धा ने उसकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे थैंक्स बोलकर गुलदस्ता ले लिया। श्रद्धा ने उससे हाथ मिलाकर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। फैन की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। शायद उसे श्रद्धा जैसी बड़ी स्टार से इस प्यार भरे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। इसके बाद श्रद्धा ने पैपराजियों के सामने तस्वीरे खिंचवाई और उनका हालचाल पूछा।

आपको बता दें कि श्रद्धा बीते दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। फिल्म को पर्दे पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वे 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा के पास दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं।

shraddha kapoor,mumbai airport,ramp walk,india couture week,actress shraddha kapoor,shraddha kapoor fan

श्रद्धा ने पहना राहुल मिश्रा का डिजाइन किया लहंगा

श्रद्धा कपूर ने दिल्ली में चल रहे इंडिया कॉउचर वीक 2023 के अंतिम दिन फेमस फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किए लहंगे को स्टाइल किया। वे राहुल के लिए शोस्टॉपर रहीं। श्रद्धा ने हैवी लंहगा पहनकर सिजलिंग रैम्प वॉक किया। लाइट पिंक और सिल्वर लंहगे में उनके डीप नेक बटरफ्लाई ब्लाउज ने कहर बरपा दिया। श्रद्धा इस हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं। श्रद्धा का ओवरऑल लुक काफी यूनीक था।

शॉर्ट हेयर और शिमरी मेकअप के साथ श्रद्धा ने जूलरी में चोकर डिजाइन वाला नेकलेस स्टाइल किया था, जिसमें डायमंड जड़े थे। इस दौरान श्रद्धा ने अपनी रैम्प वॉक से पूरी महफिल लूट ली। हर तरफ श्रद्धा के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले हाल ही में श्रद्धा ने एक फोटोशूट भी करवाया है, जिसमें वे कमाल की दिख रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका