न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फैमिली मैन 3’ के एक्टर रोहित का निधन, हत्या की आशंका, इस मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के तीसरे सीजन में खास भूमिका निभा रहे एक्टर रोहित बसफोर अब इस दुनिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 12:12:24

2 News : ‘फैमिली मैन 3’ के एक्टर रोहित का निधन, हत्या की आशंका, इस मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के तीसरे सीजन में खास भूमिका निभा रहे एक्टर रोहित बसफोर अब इस दुनिया में नहीं रहे। रोहित रविवार (27 अप्रैल) को असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे। उसके बाद उनकी डेड बॉडी मिली। परिवार के लोगों को हत्या का अंदेशा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम के रहने वाले रोहित कुछ महीने पहले अपने होमटाउन लौटे थे। वे दोस्तों के एक ग्रुप के साथ बाहर गए थे। वे दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे अपने परिवार को कहा था कि छोटी सी ट्रिप पर जा रहे हैं।

परिवार की चिंता तब बढ़ गई जब उनका रोहित से संपर्क टूट गया। बाद में एक दोस्त ने परिवार को दुर्घटना की सूचना दी। रोहित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने एसडीआरएफ से संपर्क साधा, जिन्होंने बाद में शव को बरामद किया और जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया है कि रोहित के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि रोहित के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों पर घाव शामिल थे।

परिवार के मुताबिक रोहित का हाल ही में एक पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था और तीन लोगों रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर से उनकी जान को खतरा था। परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप का भी नाम लिया है, जिसने कथित तौर पर रोहित को ट्रिप के लिए इनवाइट किया था। चारों आरोपियों की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि रोहित ने पिछले साल ‘फैमिली मैन 3’ के सेट से कई दफा तस्वीरें शेयर की थीं। नवंबर में जयदीप अहलावत व दलीप ताहिल के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, “इतने शानदार अनुभव के लिए खुशकिस्मत।” इस साल भी रोहित ने अपकमिंग शो के सेट से साथियों के साथ पिक्चर्स साझा की थीं। बता दें ‘फैमिली मैन 3’ शो इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकता है।

2 News : ‘फैमिली मैन 3’ के एक्टर रोहित का निधन, हत्या की आशंका, इस मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

डायरेक्टर शाजी एन करुण ने 73 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, थे कैंसर से पीड़ित

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर शाजी एन करुण का निधन हो गया। वे 73 साल के थे। रविवार को तिरुवनंतपुरम में अपने आवास पर शाजी ने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें उनके घर वापस लाया गया था। शाजी अपने पीछे पत्नी अनसूया देवकी वारियर और बेटे अप्पू व अनिल को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे मलयालम फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

केरल के कोल्लम जिले में 1 जनवरी 1952 को जन्मे शाजी की पहली फिल्म ‘पिरवी’ ने ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिला दी। इस फिल्म को साल 1989 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में कैमरा डी ओर सम्मान मिला था। इसके बाद ‘स्वाहम’ और ‘वानप्रस्थम’ जैसी कलात्मक फिल्मों ने उन्हें दुनियाभर में सराहना दिलाई। शाजी ने भारतीय सिनेमा संस्कृति को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वे केरल राज्य चलचित्र अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष रहे, जो देश की पहली फिल्म अकादमी थी। इसके साथ ही वे कई सालों तक केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFK) के भी कार्यकारी अध्यक्ष रहे। ‘पिरवी’, ‘वानप्रस्थम’ और ‘कुट्टी स्रनक’ जैसी फिल्मों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 2023 का जे सी डैनियल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था, जो केरल सरकार का सर्वोच्च फिल्म सम्मान है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल