न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 500 के नोट पर गांधी की जगह अनुपम की फोटो, एक्टर ने दी रिएक्शन, अदनान के खिलाफ बहन ने कराई FIR

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 500 रुपए के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अभिनेता अनुपम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 1:30:35

2 News : 500 के नोट पर गांधी की जगह अनुपम की फोटो, एक्टर ने दी रिएक्शन, अदनान के खिलाफ बहन ने कराई FIR

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 500 रुपए के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर नजर आ रही है। नकली नोटों का आकार, रंग और डिजाइन असली नोटों से मेल खाती है। इस वीडियो को अनुपम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और हैरानी जताई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधीजी की फोटो की जगह मेरी फोटो???? कुछ भी हो सकता है!” इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद पुलिस ने करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए के नकली नोटों की बरामदगी की है।

इन पर गांधी की जगह अनुपम की तस्वीर छपी हुई थी, जिससे साफ पता चलता है कि ये नोट नकली हैं। साथ ही नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की जगह ‘रिसोल बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) लिखा हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है। यह फिल्म शुरुआत से ही काफी विवादों में रही है।

यह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि कई सिख संगठनों ने शिकायत की है कि फिल्म में समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है। बता दें कि अनुपम 500 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और आज भी बराबर एक्टिव हैं। हाल ही उनकी फिल्म ‘द सिग्नेचर’ का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें वह काफी दमदार भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 4 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अदनान शेख की बहन ने उन पर लगाया मारपीट का आरोप

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रहे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अदनान शेख ने हाल ही बड़ी धूमधाम के साथ अपनी गर्लफ्रेंड आयशा के साथ निकाह किया है। हालांकि अब उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। दरअसल अदनान की बहन ने उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अदनान की बहन मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी हैं। यहां उनके साथ कुछ अन्य लोग भी दिखे। वो कह रही हैं कि आखिरकार पुलिस ने मेरे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसने मुझे पीटा था। अदनान की बहन ने इस मामले में फुरखान शेख नाम के एक एक्टिविस्ट से मदद मांगी है जोकि वीडियो में उनके साथ है। वीडियो में वह आपबीती बता रही हैं।

फुरखान ने खुलासा किया कि वह इस मामले में मदद के लिए उसके पास आई थीं। शुरुआत में उन्होंने उसे घर पर ही विवाद सुलझाने की सलाह दी। हालांकि जब उन्हें मामले की गंभीरता का एहसास हुआ, तो वे पुलिस स्टेशन आए। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मु्ताबिक पुलिस अदनान को पूछताछ के लिए बुला सकती है। अदनान ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री