न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र-हेमा की शादी के 45 साल पूरे होने पर ईशा ने ऐसे दी बधाई, विजय के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी की शादी को आज शुक्रवार (2 मई) को 45 साल पूरे हो गए। इस मौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 May 2025 1:50:37

2 News : धर्मेंद्र-हेमा की शादी के 45 साल पूरे होने पर ईशा ने ऐसे दी बधाई, विजय के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी की शादी को आज शुक्रवार (2 मई) को 45 साल पूरे हो गए। इस मौके पर इस प्यारे कपल के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। उनकी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी उन्हें खूबसूरत तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दी हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता-पिता की थ्रोबैक फोटो शेयर कीं। पहली तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं।

हेमा ने धर्मेंद्र के चेहरे पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, जबकि एक्टर पत्नी की आंखों में डूबे हुए हैं। यह किसी फिल्म का सीन लग रहा है। दूसरी तस्वीर फैमिली फोटो है। इसमें हेमा, धर्मेंद्र, ईशा और अहाना देओल साथ पोज दे रही हैं। फैंस के लिए इन तस्वीरों को साझा करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।” उल्लेखनीय है कि हेमा और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात साल 1970 में आई फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' के सेट पर हुई थी।

इसके बाद दोनों ने एक साथ कई फिल्में कीं और उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं। तब धर्मेंद्र शादीशुदा थे। उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था। इस पर धर्मेंद्र ने दूसरी शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कुबूल किया और साल 1980 में शादी की। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। हेमा ने कई साल पहले फिल्मों से दूरी बना राजनीति में प्रवेश कर लिया। वह फिलहाल मथुरा से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं।

हेमा एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं। वह अब कभी कभार ही फिल्मों में दिखती हैं। दूसरी ओर, धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। वे साल 2023 में राजा और रानी की प्रेम कहानी तथा साल 2024 में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्मों में नजर आए थे। धर्मेंद्र ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे ट्रेनर की मदद से स्विमिंग कर रहे थे।

विजय देवरकोंडा पर लगा आदिवासियों के अपमान का आरोप

साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट ‘किंगडम’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच विजय ने पहलगाम हमले पर बोलते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिस पर विवाद खड़ा हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार वकील किशनलाल चौहान ने हैदराबाद के एसआर नगर पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विजय पर ‘आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का आरोप लगा है।

बता दें विजय हाल ही में ‘रेट्रो’ मूवी की प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए थे जहां उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी जरूरत नहीं। पाकिस्तानी खुद अपनी सरकार से तंग आ चुके हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो उन पर हमला कर देंगे। वे ऐसे लड़ते हैं जैसे 500 साल पहले आदिवासी लोग किया करते थे। विजय के इस बयान पर बवाल मच गया। उनपर ‘आदिवासियों के अपमान’ का आरोप लगा है।

आदिवासियों ने विजय से माफी मांगने को कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लंबे समय से खबरें हैं कि वे एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरों और कई मौकों पर साथ देखे जाने की वजह से फैंस में उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल