न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एल्विश यादव ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज जी-वैगन कार, व्लॉग पर दिखाई झलक, यूजर्स इस कारण साध रहे निशाना

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एल्विश ने जेल से बाहर आते ही अपने लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 6:52:36

एल्विश यादव ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज जी-वैगन कार, व्लॉग पर दिखाई झलक, यूजर्स इस कारण साध रहे निशाना

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एल्विश ने जेल से बाहर आते ही अपने लिए एक नई चमचमाती कार खरीदी है। उन्होंने शानदार मर्सिडीज जी-वैगन कार ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार की कीमत 3 करोड़ रुपए के आस-पास है। एल्विश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार को लेकर लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने मर्सिडीज लोगों को दिखाई।

एल्विश ने अपने यूट्यूब चैनल पर नई कार को लेकर एक व्लॉग भी पोस्ट किया। इसमें ‘राव साहब’ इस कार की टेस्ट ड्राइव कर रहे हैं। साथ ही कार के फीचर्स के बारे में भी बात कर रहे हैं और दूसरी मर्सिडीज से उसको कंपेयर भी कर रहे हैं। एल्विश अपनी मां को कहते हैं कि आपके लिए एक सरप्राइज है। इस दौरान उनकी मां अंदाजा लगाती हैं कि वो नई कार ले आए, तो एल्विश कहते हैं कि मम्मा सिट इन दिस कार, हम ये ले रहे हैं, तो एल्विश की मम्मी कहती हैं कि इसको लेकर क्या करोगे, इस पर एल्विश जवाब देते हैं कि इसको चलाएंगे और क्या करेंगे।

एल्विश ने अपने व्लॉग में बताया है कि वह इस कार को साल 2022 में ही खरीना चाहते थे लेकिन उनकी विश पेडिंग में पड़ी रही। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स नई कार देखकर खुश होने के बजाय एल्विश को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने एल्विश पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने उस समय को याद किया जब एल्विश जेल में थे और उनके पिता राम अवतार यादव ने कहा था कि कैसे उनकी सभी महंगी कारें किराये पर ली गई हैं। एक यूजर का कहना है, क्या एल्विश के पिता ने ये नहीं बताया कि उसकी सारी गाड़ियां भाड़े की हैं और वह कार किराये पर लेता है। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि एल्विश को सिर्फ दिखावा करना आता है।

सांप के जहर मामले में एल्विश को किया गया था गिरफ्तार

एल्विश हाल के महीनों में अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। रेस्टोरेंट में लोगों को थप्पड़ मारने के साथ एल्विश को बुलाकर पीटने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा था। इस साल की शुरुआत में उन्हें नोएडा पुलिस ने सांप के जहर के मामले में गिरफ्तार किया था। मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया था।

एक हफ्ते बाद एल्विश को 50000 रुपए के जमानत बांड पर जमानत दे दी गई। उसी के बारे में बात करते हुए उनके वकील प्रशांत राठी ने मीडिया को बताया कि इस मामले में हमारी दलील यह थी कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया था और उनसे या उनके दोस्तों से कोई पदार्थ प्राप्त नहीं किया गया था जिससे एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन हुआ हो। अदालत ने एल्विश और उनके दो दोस्तों को 50000 रुपए की दो जमानत राशि पर जमानत दे दी है। बाद में एल्विश ने भी जेल में बिताए समय को याद किया और इसे अपने जीवन का बहुत बुरा दौर बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष