न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इसके 25 साल पूरे होने पर भावुक एकता ने शेयर किया वीडियो, इनके साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं सामंथा

टीवी के लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने आज गुरुवार (3 जुलाई) को 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर शो की निर्माता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 8:23:57

2 News : इसके 25 साल पूरे होने पर भावुक एकता ने शेयर किया वीडियो, इनके साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं सामंथा

टीवी के लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने आज गुरुवार (3 जुलाई) को 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर शो की निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। एकता ने शो के पहले एपिसोड की एक झलक दिखाते हुए लिखा, “25 साल!!! क्योंकि सास भी कभी बहू थी सिर्फ एक शो नहीं था...वो एक भावना थी। मेरे दिल का एक टुकड़ा। एक सपना, जो जुड़े हुए हाथों और श्री बालाजी पर अटूट विश्वास के साथ शुरू हुआ था...एक कहानी जो भारत की कहानी बन गई। इसने @balajitelefilms को पहली उड़ान दी...और मुझे ऐसी यादें, प्यार और किरदार दिए जो आज भी हर घर और दिल में बसे हैं।

आज भी जब कोई 'रिश्तों' थीम पर रील्स बनाता है या कहता है कि तुलसी उनकी अपनी जैसी लगती थी, तो दिल भर आता है। मेरे माता-पिता के आशीर्वाद, शानदार टीम, खूबसूरत कास्ट और आप सभी दर्शकों की बदौलत ये सफर जादुई बना। मैं वादा करती हूं, आगे भी ऐसी कहानियां लाती रहूंगी जो दिल को छू जाएं। 25 साल के इस प्यार के लिए धन्यवाद...और आगे भी ढेर सारी कहानियों के लिए तैयार रहिए।” एकता ने एक और वीडियो शेयर करते हुए उस समय को याद किया जब शो का एक साल हुआ था।

एकता ने लिखा, “थैंक्यू @kevinfvaz उदय सर, दीपक और टीम का इस प्यार को आगे बढ़ाने के लिए!!!!! साथ ही @balajitelefilmslimited @tanusridgupta वरुण, केतन, @monishasinghkatial @beinganilnagpal राजू भाई, विपुल भाई, मितेश, @niveditabasu @smritiiraniofficial @ronitboseroy @amarupadhyay\_official @jaya.bhattacharya @aparamehta @ketakidave और पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद जिन्होंने मेरी ज़िंदगी बदल दी।”

P.S. यह वीडियो उस समय का है जब मैं 26 साल की थी और शो की पहली सालगिरह मना रही थी। इस शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, इंदर कुमार, रोनित रॉय, मंदिरा बेदी और अचिंत कौर जैसे कलाकारों ने काम किया था। शो का लास्ट एपिसोड 6 नवंबर 2008 को टेलीकास्ट हुआ था।

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, एक चीज जो मैं कंट्रोल नहीं कर पा रही थीं…

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। अब उन्होंने अपने एक टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बात की है, हालांकि यह उनके पूर्व पति एक्टर नागा चैतन्य के बारे में नहीं है। सामंथा ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वह अपने फोन से एडिक्टेड थीं और ऐसा फील होने लगा था जैसे वह टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं। वह दिन में फोन पर ज्यादा वक्त बिताती थीं।

सामंथा ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अपनी लाइफ में कई बदलाव किए और मैं अपने रूटीन से काफी खुश थी जो मैंने अपने लिए बनाया। एक चीज जो मैं कंट्रोल नहीं कर पा रही थी वो था फोन के साथ अपना रिलेशनशिप। एक झूठा सेंस था कि यह जरूरी है, मेरा काम है और इसे करना है। मैंने फिर 3 दिन का डिजिटल का डिटॉक्स लिया और इस आदत से खुद को छुटकारा दिया। उल्लेखनीय है कि सामंथा ने साल 2017 में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ की थी। हालांकि साल 2021 में उनका तलाक हो गया, जिससे फैंस का दिल टूट गया।

पिछले कुछ समय से सामंथा का नाम फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि दोनों रिलेशन में हैं। उन्हें कई दफा साथ देखा गया है। सामंथा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ वरुण धवन थे। अब वह ‘मां इंति बंगाराम’ फिल्म में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी