न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान सहित ये स्टार्स, सिद्धार्थ के साथ ब्रेकअप पर बोलीं शहनाज...

मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी। इसमें सुपरस्टार सलमान खान सहित छोटे और बड़े पर्दे के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Nov 2021 2:20:22

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान सहित ये स्टार्स, सिद्धार्थ के साथ ब्रेकअप पर बोलीं शहनाज...

मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी। इसमें सुपरस्टार सलमान खान सहित छोटे और बड़े पर्दे के कई सितारों का जमघट लगा। सलमान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वे अपनी कार से उतरकर एकता के घर में जाते दिख रहे हैं। हिना खान, करिश्मा तन्ना, मंदिरा बेदी समेत कई सितारों ने भी पार्टी में शिरकत की। हिना ब्लू कलर के लहंगे में कहर ढा रही थीं। करिश्मा तन्ना पिंक कलर के मिरर वर्क लहंगे में परी से कम नहीं लग रही थीं।

अनिता हंसदानी अपने पति के साथ पहुंचीं। उन्होंने रेड सूट कैरी कर रखा था। हरलीन सेठी सिल्वर स्टाइलिश गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। सान्या ईरानी, मोहित सहगल और रिद्धिमा पंडित भी पार्टी में शामिल हुए। हैंडलूम साड़ी में साक्षी तंवर भी पार्टी में पहुंची। करण पटेल ने पत्नी के साथ शिरकत की। मंदिरा बेदी बच्चों के साथ दिवाली पार्टी में शामिल हुईं।


ekta kapoor,diwali party,shehnaaz gill,siddharth shukla,Salman Khan,bollywood news in hindi

2 सितंबर को सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज को पहुंचा था गहरा आघात

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को ये दुनिया छोड़कर चले गए थे। सिद्धार्थ के चाहने वालों को शहनाज गिल के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आती थी। सिद्धार्थ के निधन से ‘सिडनाज’ की जोड़ी टूट गई। शहनाज व सिद्धार्थ एक-दूसरे के काफी क्लोज थे। हालांकि उन्होंने कभी भी ऑफिशियल तरीके से अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं कहा था। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज एक महीने से भी ज्यादा समय तक सदमे में थी लेकिन अब वे खुद को संभाल रही हैं और काम पर लौट आई हैं।


ekta kapoor,diwali party,shehnaaz gill,siddharth shukla,Salman Khan,bollywood news in hindi

अपनी पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ के प्रमोशन के दौरान जूम के साथ एक इंटरव्यू में शहनाज ने एक अफवाह के बारे में बताया, जो उन्होंने सुनी थी। ये अफवाह सुनकर शहनाज को हंसी आ गई थी। शहनाज जूम के इंटरव्यू में कहती हैं कि, ‘मैंने सुना था कि मेरा ब्रेकअप हो गया था, जो कभी नहीं हुआ।’ पिछले दिनों शहनाज ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देते हुए ‘तू यहीं है’ गाना रिलीज किया था। इससे पहले सिडनाज का अधूरा गाना हैबिट भी रिलीज हुआ था। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ बिग बॉस-13 के विजेता थे। इसी शो के दौरान उनकी व शहनाज की नजदीकियां बढ़ी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका