न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एक चतुर नार’ का टीजर और ‘परम सुंदरी’ का गाना रिलीज, BB 19 में आ सकता है यह इंटरनेशनल प्लेयर

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और एक्टर नील नितिन मुकेश की कॉमेडी थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ का टीजर आज गुरुवार (21 अगस्त) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 9:03:34

2 News : ‘एक चतुर नार’ का टीजर और ‘परम सुंदरी’ का गाना रिलीज, BB 19 में आ सकता है यह इंटरनेशनल प्लेयर

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और एक्टर नील नितिन मुकेश की कॉमेडी थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ का टीजर आज गुरुवार (21 अगस्त) को आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है। यह टीजर आकर्षण, दिमागी खेल और मजेदार दुर्घटनाओं की एक पेचीदा कहानी पेश करता है। इसमें नील और दिव्या की जोड़ी सस्पेंसफुल दिख रही है, एक तरफ शिकारी, दूसरी तरफ चालाक नागिन जैसा फील। टीजर सिर्फ 1 मिनट का है लेकिन कहानी का हिंट देता है कि ये एक कैट-एंड-माउस गेम होगी। टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक भी कमाल का है, जो ‘पड़ोसन’ फिल्म के गाने ‘एक चतुर नार’ को ट्रिब्यूट देता लगता है।

फिल्म में छाया कदम, रजनीश दुग्गल, सुशांत सिंह, यशपाल शर्मा और आशीष वाघ जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाएंगे। इसके डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं जिन्होंने ‘ओएमजी ओह माय गॉड’ जैसी हिट दी है। प्रोडक्शन टी-सीरीज का है, जो भूषण कुमार के नेतृत्व में चल रहा है। रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 12 सितंबर को थिएटर्स में आएगी यानी बस कुछ हफ्ते दूर। दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “ना चाल सीधी, ना इरादे मामूली।” टीजर की शुरुआत एक कूल वॉइसओवर से होती है, जहां डायलॉग्स जैसे “शहर की भीड़ में हर कोई कॉमन लगता है, लेकिन किसी की चाल जलेबी जैसी, किसी का चूना लगाने का कमाल” सुनकर मजा आ जाता है।

इस बीच आज ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का चौथा गाना ‘डेंजर’ रिलीज हो गया। इसमें सिद्धार्थ और जान्हवी अपनी धांसू केमिस्ट्री से डांस फ्लोर पर आग लगाने आ रहे हैं। इस पार्टी बम गाने को विशाल ददलानी और पार्वती मीनाक्षी ने अपनी खनकती आवाज से सजाया है। इसकी हुक लाइन इतनी शानदार है कि सुनते ही पांव अपने आप थिरकने लगेंगे। वीडियो में सिद्धार्थ-जान्हवी ने जबरदस्त एनर्जी के साथ कूल हुक स्टेप डाला है, जो आने वाले हफ़्तों में हर शादी-संगीत का नया फेवरेट बनने वाला है।

कंपोजर सचिन-जिगर का कहना है कि यह असली डांस नंबर है, जो किसी को भी उठाकर डांस फ्लोर पर ले आएगा। ये फुल-ऑन एनर्जी, धमाकेदार बीट्स और लैविश शूट से बना एक म्यूजिक ब्लास्ट है। हमें पूरा भरोसा है कि ये हर डांस प्लेलिस्ट का नया सितारा बनेगा। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशन की कमान तुषार जलोटा संभाल रहे हैं, वहीं दिनेश विजान फिल्म के निर्माता हैं। यह 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बिग बॉस 19’ के लिए चल रही है दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन से बातचीत

सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से धूम मचाने को तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में इस बार अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी भी एंट्री कर सकते हैं। खबर है कि दिग्गज हेवीवेट बॉक्सर माइक टायसन गेस्ट के तौर पर आ सकते हैं। टायसन और ‘बिग बॉस’ टीम के बीच बातचीत एडवांस लेवल पर है और उनकी फीस पर चर्चा चल रही है। अगर डील फाइनल होती है, तो टायसन अक्टूबर में 7 से 10 दिन के लिए शो में नजर आ सकते हैं।

BB 19 के लिए टायसन को लाने के पीछे का कारण बताते हुए सूत्र ने कहा कि काफी समय से हमारे शो में कोई इंटरनेशनल कंटेस्टेंट नहीं आया था। ऐसे कंटेस्टेंट ने पहले सीजन के दौरान शो की लोकप्रियता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस वजह से हमने यह फैसला लिया है। अभी टायसन के नाम पर आधिकारित तौर पर मोहर नहीं लगी है।

बता दें कि 'बिग बॉस 4' में एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने कुछ दिनों के लिए एंट्री ली थी और इसके एवज में उन्होंने तगड़ी फीस ली थी। जानकारी के अनुसार इस बार शो में हिस्सा लेने वालों में कई मशहूर टीवी स्टार्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और बॉलीवुड के नाम शामिल हैं। सलमान शो के होस्ट बने रहेंगे और फैंस घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, झगड़े और रोमांस देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह