न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फूट-फूट कर रो रहीं ईशा के नाक से बह रहा था खून, वीडियो वायरल होने पर घबराए फैंस, एक्ट्रेस ने बताई हकीकत

एक्ट्रेस ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ईशा की हालत देख उनके चाहने वाले घबरा गए। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 11:26:40

फूट-फूट कर रो रहीं ईशा के नाक से बह रहा था खून, वीडियो वायरल होने पर घबराए फैंस, एक्ट्रेस ने बताई हकीकत

एक्ट्रेस ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ईशा की हालत देख उनके चाहने वाले घबरा गए। हालांकि उन्होंने तब राहत की सांस ली जब ईशा ने इसकी असलियत बताई। 'पैठणी', 'बेकाबू' और 'सिर्फ तुम' जैसे शो में काम कर चुकीं ईशा ने पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उनकी नाक से खून बहता नजर आया और वह कैमरा के सामने फूट-फूटकर रो रही थीं। उनका मेकअप बिगड़ा हुआ था और वह नाक से बह रहे खून को हाथ से छूकर देख रही थीं। इसके कैप्शन में ईशा ने कुछ भी नहीं लिखा। इसके बाद फैंस ईशा की हेल्थ को लेकर चिंतित हो गए।

वे कमेंट कर उनकी हालत पूछने लगे। एक फॉलोअर ने कमेंट किया, “नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है या फिर नॉर्मल रील, जो भी है बता दो, यह देखकर बहुत दुख हो रहा है।” इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने ईशा की फिक्र करते हुए किए। बात बहुत बढ़ जाने पर ईशा को सामने आना पड़ा। ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साफ किया कि यह असल में उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की एक क्लिप है जिसे उन्होंने बिना किसी एडिट के अपने अकाउंट से पोस्ट कर दिया। ईशा ने लिखा, “हैलो दोस्तों, मकसद आप सभी को डराना बिलकुल भी नहीं था, लेकिन यह बस मेरे अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की एक क्लिप है।

मेरी इतनी फिक्र करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। ढेर सारा प्यार। ईशा।” ईशा ने वीडियो को डिलीट भी कर दिया है। सच्चाई जानने के बाद फैंस को तसल्ली हुई, लेकिन कुछ यूजर्स ने नाराजगी दिखाई कि यह प्रमोशन करने का सही तरीका नहीं है। वे इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए नाराज हो रहे हैं। एक ने कमेंट किया, “एक्टिंग इतनी रियल है कि हमें वाकई आपकी सेहत की फिक्र हो रही है।’ दूसरे ने लिखा, “शुक्र है एक्टिंग है। मैं तो डर ही गया था।”

Eisha Singh,actress eisha singh,eisha video,eisha music video,eisha social media,eisha fans,bigg boss 18,bb 18,eisha bb 18

‘बिग बॉस 18’ में भी नजर आई थीं ईशा सिंह, छठे स्थान पर रहीं

उल्लेखनीय है कि ईशा ने टीवी पर कई मजबूत किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत साल 2015 में सीरियल ‘इश्क का रंग सफेद’ से की थी, जिसमें उनके सीधे-सादे लेकिन अहम किरदार को खूब सराहा गया। इसके बाद वह ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘सिरफिरा इश्क’ जैसे शो में भी नजर आईं। वह पिछले साल सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी सच्ची और इमोशनल पर्सनलिटी से लोगों का दिल जीता था।

ईशा टॉप 6 में रही थीं। शो में उनकी और अविनाश की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा एक्टर शालीन भनोट को डेट कर चुकी हैं। उनकी डेटिंग पर BB 18 के वीकेंड का वार में सलमान भी फिरकी ले चुके हैं। हाल ही में ईशा को ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के एक एपिसोड में देखा गया था। ईशा पिछले साल कृति सेनन और काजोल की फिल्म ‘दो पत्ती’ में थीं। ईशा के शो भारत के साथ अन्य देशों में भी काफी पॉपुलर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी