न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने लिया शालीन का नाम तो ईशा ने दी यह रिएक्शन, वीडियो में सिद्धार्थ को याद करती दिखीं शहनाज

‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा व चुम दरांग और अविनाश मिश्रा व ईशा सिंह के बीच की नजदीकियां सुर्खियों में हैं। इस बीच, शो के ‘वीकेंड का वार’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 12:08:25

2 News : सलमान ने लिया शालीन का नाम तो ईशा ने दी यह रिएक्शन, वीडियो में सिद्धार्थ को याद करती दिखीं शहनाज

‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा व चुम दरांग और अविनाश मिश्रा व ईशा सिंह के बीच की नजदीकियां सुर्खियों में हैं। इस बीच, शो के ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने ईशा को लेकर एक ऐसी बात बताई, जिससे अविनाश की परेशानी बढ़ गई। सलमान ने ईशा से पूछा, “घर में एंट्री से पहले आपने आखिरी फोन किसे किया था?” इसके बाद वे एक्टर शालीन भनोट की ओर इशारा करते हैं।

सलमान कहते हैं, “बॉयफ्रेंड नहीं होगा, बहुत क्लोज फ्रेंड होगा, शायद मैं उसको जानता होऊंगा। नेचर के बहुत ही शांत होंगे, शालीन होंगे।” यह बात सुनते ही ईशा शरमाने लगीं। हालांकि ईशा ने साफ किया कि वह शालीन के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व नहीं हैं। ईशा ने कहा कि शालीन सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त है। हमने साथ काम किया है, तो जाहिर है कि हम बहुत क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ नहीं है। शालीन और मैं क्लोज फ्रेंडशिप शेयर करते हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। लेकिन इसके आगे हमारे बीच कुछ नहीं है।

इसी दौरान करणवीर ने ईशा को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। शो के ही एक और पॉपुलर कंटेस्टेंट करणवीर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान भी ईशा अक्सर शालीन के साथ वीडियो कॉल पर होती थीं। हालांकि ईशा ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि शालीन की एक्ट्रेस दलजीत कौर के साथ शादी हुई थी, जो ज्यादा समय नहीं चली। उनके एक बेटा भी है।

‘बिग बॉस 13’ में शिरकत कर चुकीं शहनाज गिल की यादों में बसे हुए हैं सिद्धार्थ शुक्ला

एक्ट्रेस शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' का हिस्सा थीं। वहां पर उनकी मुलाकात एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। दोनों के बीच काफी ज्यादा गहरी दोस्ती हो गई। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनका नाम ‘सिडनाज’ रख दिया। सिद्धार्थ का 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इससे शहनाज को गहरा सदमा पहुंचा था और उन्हें इस दुख से उबरने में काफी वक्त लगा।

शहनाज अक्सर सिद्धार्थ को याद करती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एर साइकेट्रिस्ट शहनाज से पूछती हैं, “कोई है जिसे आप बहुत प्यार करते हैं, कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके लिए आपके मन में बहुत सम्मान। मैं इसे आपकी आंखों और आपके चेहरे पर देख सकती हूं, क्या यह सच नहीं है?” शहनाज मुस्कुरा देती हैं। तब साइकेट्रिस्ट कहती हैं, “बस पहले अक्षर के बारे में सोचो और मैं इसका पता लगा लूंगी।” तब शहनाज मुस्कुराते हुए आंखें बंद कर लेती हैं।

वह लड़की फिर कहती हैं, “आप 'S' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के बारे में सोच रही हैं, है ना?” शहनाज ने हंसते हुए सिर हिलाया और जवाब दिया, “हां।” इसके बाद लड़की उन्हें नाम के आखिरी अक्षर पर ध्यान लगाने के लिए कहती हैं। सोचने के बाद, वह लड़की कहती है, “यह 'A' है। आप सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में सोच रही हैं, है ना?” शहनाज जवाब देती हैं, “हां, बहुत अच्छा, लेकिन ये कैसे?” इस पर लड़की बोलती है, “यह जादू है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ