न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ मल्होत्रा और महावीर जैन की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन करेंगे 'ड्रीम गर्ल' फेम राज शांडिल्य

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही राज शांडिल्य के निर्देशन में एक नई कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म में नजर आएंगे। महावीर जैन द्वारा प्रोड्यूस और मृगदीप सिंह लांबा के सहयोग से बन रही यह फिल्म सितंबर 2025 तक फ्लोर पर जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 9:09:06

सिद्धार्थ मल्होत्रा और महावीर जैन की कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन करेंगे 'ड्रीम गर्ल' फेम राज शांडिल्य

गत वर्ष सिने गलियारों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फिल्म की चर्चाएँ हो रही थी, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि यह एक पूरी तरह से कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म होगी, क्योंकि यह उन्हें एक ऐसे अवतार में पेश करेगी जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। लगभग 7 माह बाद अब इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन करेंगे राज शांडिल्य, जिन्हें 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए जाना जाता है। महावीर जैन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभाएंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और महावीर दोनों को पूरा भरोसा है कि राज शांडिल्य इस फिल्म को कमर्शियल अंदाज में बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतार सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, “राज शांडिल्य उन चंद निर्देशकों में से हैं जो कॉमिक कहानियों को मास अपील के साथ पेश करना जानते हैं। उनकी फिल्में पूरे देश में पसंद की जाती हैं। साथ ही, उनकी संगीत समझ भी बेहतरीन है, जो फिल्म के म्यूजिक एल्बम को हिट बनाने में सहायक होगी।”

फिल्म की स्क्रिप्ट संजीव ने लिखी है और निर्माता मृगदीप सिंह लांबा भी इस प्रोजेक्ट से बतौर पार्टनर जुड़ चुके हैं। वे महावीर जैन फिल्म्स (MJF) का हिस्सा हैं। फिलहाल फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। मेकर्स की योजना है कि फिल्म सितंबर 2025 तक फ्लोर पर आ जाए। इससे पहले स्टार कास्ट फाइनल करने और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, “फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी के साथ थ्रिल का भी तड़का है। सिद्धार्थ इस स्क्रिप्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह उन्हें एक ऐसे अवतार में पेश करेगी जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। साथ ही, यह उनकी फैन फॉलोइंग को भी नया विस्तार देगी। इसलिए वह इस भूमिका की तैयारी में पूरी मेहनत झोंक रहे हैं।”

यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकती है, और फैंस को जल्द ही उनके इस नए अवतार की झलक मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी