न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राखी से शादी नहीं करेंगे डोडी, वीडियो में कही दिल की बात, सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता का एक्सीडेंट

मनोरंजन जगत की मशहूर हस्ती राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 12:15:38

2 News : राखी से शादी नहीं करेंगे डोडी, वीडियो में कही दिल की बात, सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता का एक्सीडेंट

मनोरंजन जगत की मशहूर हस्ती राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया था। राखी ने भी कई इंटरव्यू में भी यह कंफर्म किया था कि वह डोडी से शादी करने जा रही हैं और शादी पाकिस्तान में जबकि रिसेप्शन भारत में होगा। हालांकि अब डोडी ने यू टर्न ले लिया है। डोडी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पूरी स्थिति साफ की है। डोडी ने बोला, “अस्सलाम वालेकुम हिंदुस्तान पाकिस्तान मैं डोडी खान...कुछ दिन पहले आपने मेरे सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें मैंने राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया था।

बिल्कुल ठीक देखा आपने...उन्हें प्रपोज करने की वजह ये थी कि मैं बहुत अच्छे से उन्हें जानता हूं दोस्त है वो मेरी। उनको जब मैंने जाना पहचाना तो एक खुदा से मोहब्बत करने वाला इंसान उनके अंदर नजर आने लगा। उन्हें जीवन में बहुत परेशानी हुई, माता-पिता को खो दिया, उनकी बीमारी और तकलीफ में उनके साथ रही। उनकी जिंदगी में एक शख्स आया, आपको पता है उसने क्या किया, वो बहुत बड़े ट्रॉमा से निकली है। इस्लाम कबुल किया, उमराह किया, फातिमा नाम रख लिया, माशाअल्लाह ये बहुत बड़ी बात है।

मुझे अच्छा लगा मैंने प्रपोज किया, लेकिन मेरा ख्याल ये है कि लोग ये बात नहीं समझ सकते हैं क्योंकि जितने मुझे मैसेज और वीडियो आए, उतना तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। तो राखी जी, आप मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, बहुत प्यारी दोस्त हैं और आप हमेशा रहेंगी। डोडी खान की दुल्हन तो शायद नई बन पाई, लेकिन पाकिस्तान की बहू आप जरूर बनेगी ये मेरा आपसे वादा है। मैं करवाऊंगा आपकी शादी, पाकिस्तान में करवाऊंगा। अपने ही किसी भाई से करवाऊंगा।”

राखी ने इस वीडियो पर कमेंट कर दुख जताया है। साथ ही डोडी के इस वीडियो पर राखी के पहले पति रितेश सिंह की भी रिएक्शन आई है। उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “@rakhisawant2511, राखी ये तुम्हारी पसंद थी, जो खुद का स्टैंड नहीं ले पाया वो क्या आपका साथ देगा, वैसे भी मैं ये होने नहीं देता।”

श्वेता रोहिरा ने फोटो शेयर कर बताई खुद की हालत, लिखा...

सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। श्वेता का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने 2 दिन पहले ही अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दी थी। हादसे में श्वेता को काफी चोट आई है। अब श्वेता ने एक स्टोरी शेयर की है। वो लिखती हैं, “जिंदगी कितनी अजीब है न कभी-कभी ऐसे ही मोड पर आकर खड़ी कर देती हैं, जहां से मंजिल का भी पता नहीं चलता है।”

श्वेता के एक्सीडेंट की तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं। एक हाथ फ्रैक्चर हो चुका है, वहीं एक पैर पर भी चोट आई है। हाथ के साथ ही पैर भी फ्रैक्चर हुआ है। दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि श्वेता का होंठ पूरी तरह से कट गया है। उन्होंने उस पर टेप लगा रखा है। श्वेता ने लंबा कैप्शन लिखकर बताया है कि उस दिन क्या हुआ था। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

लोग यह भी पूछ रहे हैं कि सलमान या खान परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने आया या नहीं। बता दें सलमान फिलहाल सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। श्वेता की शादी एक्टर पुलकित सम्राट से हुई थी। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है। पुलकित ने पिछले साल एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ