Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में होगा महामुकाबला, अलग-अलग जोनर की 3 फिल्मों का प्रदर्शन, थामा से बड़ी उम्मीद

इस बार त्योहार के मौके पर हिंदी सिनेमा के दर्शकों को मिल रहा है एक से बढ़कर एक तीन दिलचस्प फिल्मों का तोहफा। जहां एक ओर हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगेगा थामा में, वहीं एक दीवाने की दीवानियत लेकर आएगी एक दर्दभरी प्रेम कहानी और भगवत: चैप्टर 1 – राक्षस में मिलेगा क्राइम और थ्रिल का कड़ा डोज

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 12:04:18

दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में होगा महामुकाबला, अलग-अलग जोनर की 3 फिल्मों का प्रदर्शन, थामा से बड़ी उम्मीद

दीपावली 2025 इस बार सिर्फ दीपों का पर्व नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर सजी होगी सितारों की बारात और कहानियों की आतिशबाजी से। इस बार त्योहार के मौके पर हिंदी सिनेमा के दर्शकों को मिल रहा है एक से बढ़कर एक तीन दिलचस्प फिल्मों का तोहफा। जहां एक ओर हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगेगा 'थामा' में, वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' लेकर आएगी एक दर्दभरी प्रेम कहानी और 'भगवत: चैप्टर 1 – राक्षस' में मिलेगा क्राइम और थ्रिल का कड़ा डोज।

थामा

सबसे पहले बात करते हैं थामा की, जो दीपावली के दिन यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के मशहूर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली कड़ी है और दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन चुकी है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में वैम्पायर की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं परेश रावल आयुष्मान के पिता के रूप में नजर आएंगे। ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म के मुख्य खलनायक के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन किया है आदित्य सर्पोटदार ने, जो इससे पहले 'मुंज्या' जैसी फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में ‘स्त्री’ से मशहूर हुई श्रद्धा कपूर का कैमियो भी देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

एक दीवाने की दीवानियत

अब बात करते हैं एक दीवाने की दीवानियत की, जो उसी दिन थामा से टक्कर लेने आ रही है। यह एक इमोशनल ट्रैजिक लव स्टोरी है जिसमें लीड रोल में हैं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा। इस फिल्म का म्यूजिक एलबम पहले से ही भावनात्मक और आत्मा को छू जाने वाला बताया जा रहा है। हर्षवर्धन की पिछली फिल्म 'सनम तेरी कसम' के दोबारा हिट होने के बाद उन्हें यह फिल्म मिली। सोनम बाजवा जो पहले ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं, यहां एक नए अवतार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन किया है मिलन मिलाप ज़वेरी ने। थामा के साथ इस फिल्म की सीधी भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगी, लेकिन त्योहार का माहौल दोनों फिल्मों के लिए दर्शक जुटा सकता है।

भगवत: चैप्टर 1- राक्षस

तीसरी फिल्म है भगवत: चैप्टर 1 – राक्षस, जो 17 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म एक गंभीर क्राइम ड्रामा है जिसमें अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं और 'पंचायत' के जीतेंद्र कुमार इस बार एक खतरनाक खलनायक के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किया है अक्षय शेर ने, और यह जीतेंद्र कुमार के करियर के लिए एक नया और साहसिक मोड़ माना जा रहा है। टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और यह फिल्म दीपावली के माहौल में एक गंभीर लेकिन रोमांचक विकल्प साबित हो सकती है।

इस दीपावली, जहां एक ओर डर और हंसी का संगम मिलेगा ‘थामा’ से, वहीं दिल टूटने की कसक लाएगी ‘एक दीवाने की दीवानियत’, और ‘भगवत’ में मिलेगा अंधेरे और अपराध की दुनिया में डूबने का मौका। तीनों फिल्मों के अलग-अलग जॉनर होने के बावजूद, इनकी भिड़ंत दर्शकों के लिए बेहद रोचक और सिनेमाघरों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका