न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गुड न्यूज को लेकर दिव्यांका ने कही यह बात, शूटिंग के दौरान 2 बार IVF फेल होने पर रोती रहती थीं यह दिग्गज

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लोगों को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 2:17:48

2 News : गुड न्यूज को लेकर दिव्यांका ने कही यह बात, शूटिंग के दौरान 2 बार IVF फेल होने पर रोती रहती थीं यह दिग्गज

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लोगों को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। वे उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी को 9 साल हो चुके हैं और उन्हें चाहने वाले अब एक्ट्रेस के मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्यांका और विवेक साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दिव्यांका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में गुड न्यूज देने के बारे में बात की है। दिव्यांका ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि हम बहुत जल्दी गुड न्यूज देंगे। अभी कुछ पता नहीं है ये एक नेचुरल चीज है। मगर थोड़ी ऊपर वाले की देन भी होती है।

हम पेरेंट्स बनना चाहते हैं। अभी हम दोनों ही बेबी को लेकर तैयार महसूस करते हैं। हम घर पर भी इस बारे में बात करते हैं। लेकिन मैंने अभी एक शो साइन किया है। शो करते हुए कंसीव करने के मूड में नहीं हूं क्योंकि मैं शो को अच्छे से टाइम देना चाहती हूं। मैं कंसीव करने और शो के बीच थोड़ा स्पेस चाहती हूं। तो शो पूरा होने के बाद हम बेबी प्लान करने के बारे में सोचें। अभी के लिए ऐसा कुछ नहीं है लेकिन शायद हम आपको जल्दी गुड न्यूज दे दें। दिव्यांका ने अपने वजन को लेकर भी बात की। दिव्यांका ने कहा कि मैंने बहुत डाइट की, एक्सरसाइज भी की। मैंने कुछ वजन कम भी किया लेकिन मैं बिल्कुल स्लिम नहीं हो पाई।

शायद मेरी बॉडी ही ऐसी है। मैंने विवेक से कहा कि मैं सबकुछ कर रही हूं लेकिन वजन कम नहीं हो रहा है। सब बोलते हैं कि जैसी थी वैसी ही दिख रही है। मैं तो एक दिन रोने लगी थी। फिर विवेक ने मुझे समझाया कि मेरा फैट, मसल मांस में कंवर्ट हो रहा है। मैंने अब इन चीजों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। मुझे अब फर्क नहीं पड़ता है। मेरी बॉडी जैसी है मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि दिव्यांका को ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल से खास पहचान मिली और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

शो ने दिव्यांका को टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद वह और भी कई शो में दिखीं। दिव्यांका ने रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी चुनौती पेश की थी। अब फैंस उन्हें फिर से लीड एक्ट्रेस के तौर पर टीवी पर देखना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही वापसी करने वाली हैं।

divyanka tripathi,actress divyanka tripathi,ye hai mohabbatein,vivek dahiya,divyanka vivek,farah khan,sania mirza,farah sania,sania podcast,farah ivf

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में IVF पर बात करती दिखीं फराह खान

मशहूर कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान हाल ही में दोस्त टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में नजर आईं। वहां फराह ने अपने इन विट्रो प्रक्रिया (IVF) के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। फराह ने 9 दिसंबर 2004 को फिल्ममेकर शिरीष कुंदर के साथ शादी की थी। इस जोड़े ने 11 फरवरी 2008 को IVF के जरिए ट्रिपल्ट्स का स्वागत किया। फराह ने सानिया के साथ बातचीत में कहा कि फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान मेरा दो बार आईवीएफ फेल हो गया था।

मैं बस रोती ही रहती थी क्योंकि उस दौरान शरीर में बहुत सारे हार्मोन्स डाले जाते हैं। मैं जरा सी बात पर रो पड़ती थी और उसी समय मैं ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग भी कर रही थी। इससे पहले भी फराह ने एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट में कहा था कि पहले तो मैं कहूंगी लेट प्रेग्नेंसी, क्योंकि मेरी शादी ही लेट हुई थी। मैं 40 साल की थी जब मेरी शादी हुई, तो वैसे भी प्रेग्नेंसी लेट ही होनी थी।

उसके बाद 1-2 साल हमने नेचुरली ट्राई किया, क्योंकि हम एक गायनोकोलॉजिस्ट के पास गए थे और मैंने कहा कि मैं थोड़ी उम्रदराज हूं तो उन्होंने कहा कि नहीं, नेचुरली ट्राई करो। लेकिन नेचुरली हो नहीं रहा था। फराह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ समय पहले सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में होस्ट और जज के रूप में नजर आई थीं। इसके अलावा वह अपने कुक दिलिप के साथ एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड