न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिव्या भारती के पिता का निधन, स्वस्थ होकर घर लौटे रजनीकांत, नहीं रहे वायलिन वादक प्रभाकर जोग

मशहूर एक्ट्रेस रहीं दिव्या भारती की साल 1993 में एक बील्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। इस खबर से हर कोई सन्न रह गया था। किसी ने इसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 1:10:43

दिव्या भारती के पिता का निधन, स्वस्थ होकर घर लौटे रजनीकांत, नहीं रहे वायलिन वादक प्रभाकर जोग

मशहूर एक्ट्रेस रहीं दिव्या भारती की साल 1993 में एक बील्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। इस खबर से हर कोई सन्न रह गया था। किसी ने इसे साजिश माना तो किसी ने आत्महत्या। आज तक उनकी मौत की असलियत सामने नहीं आई है। अब खबर आ रही है कि दिव्या के पिता ओमप्रकाश भारती का शनिवार (30 अक्टूबर) को निधन हो गया। उनके निधन के समय दिव्या से शादी कर चुके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला मौजूद थे। 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट की मानें तो साजिद हमेशा से दिव्या के पैरेंट्स को अपने माता-पिता की तरह मानते रहे हैं। दिव्या के जाने के बाद साजिद उनका पूरा ख्याल रखते थे।

दिव्या ने मौत से कुछ दिन पहले ही साजिद से शादी की थी। एक सूत्र ने बताया कि साजिद दिव्या के पिता के अंतिम संस्कार में भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दिव्या ने साल 1992 में सनी देओल के अपोजिट 'विश्वात्मा' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनके निधन के बाद उनकी अंतिम फिल्म 'शतरंज' रिलीज हुई थी। दिव्या ने 10 मई 1992 को साजिद से निकाह किया था। दिव्या ने इस्लाम कुबूल कर अपना नाम सना नाडियाडवाला कर लिया था। शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना में दिव्या ही हीरोईन थीं।

divya bharti,omprakash bharti,sajid nadiadwala,rajinikanth,prabhakar jog,bollywood news in hindi

सुपरस्टार रजनीकांत ने फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी है। रजनीकांत को रविवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वे स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। रजनीकांत ने खुद एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। रजनीकांत ने घर के अंदर जाते हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'घर वापस आ गया हूं।' इसके अलावा रजनीकांत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाड़ी से अपने घर पहुंचते हैं। उनकी पत्नी लता दरवाजे के बाहर उनकी आरती उतारती हैं।

रजनीकांत को 28 अक्टूबर को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी लता और टीम का कहना था कि रजनीकांत 'रूटीन मेडिकल चेकअप' के लिए भर्ती हुए हैं। हालांकि बाद में एक सूत्र ने खुलासा किया था कि सीने में दर्द और चक्कर आने के बाद रजनीकांत को अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद कैरोटिड आर्टरी रीवेसकुलराइजेशन सर्जरी करने की सलाह दी थी। सर्जरी के बाद अस्पताल ने बयान जारी किया था कि रजनीकांत ठीक से रिकवरी कर रहे हैं और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

divya bharti,omprakash bharti,sajid nadiadwala,rajinikanth,prabhakar jog,bollywood news in hindi

छह दशक से संगीत की दुनिया में छाए हुए थे प्रभाकर जोग

भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए दुखभरी खबर है। मशहूर वायलिन वादक प्रभाकर जोग (89) रविवार को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने महाराष्ट्र स्थित घर पर आखिरी सांस ली। जोग संगीत की दुनिया के बड़े चेहरों में से एक हैं। वे लगभग छह दशकों से संगीत की दुनिया में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी भाषा में भी संगीत की रचनाएं की हैं।

बारह वर्ष की आयु में जोग ने संगीत कार्यक्रमों में वायलिन बजाना शुरू कर दिया था, क्योंकि पिता की मृत्यु के बाद उन्हें घर चलाने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। उन्होंने संगीतकार सुधीर फड़के के सहायक के रूप में भी काम किया। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने मराठी में ट्वीट कर प्रभाकर जोग को श्रद्धांजलि दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ संगीत से जुड़ी कई हस्तियों ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर