न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

33 साल की हुईं दिशा पटानी को उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने ऐसे दी बधाई, शेयर की तस्वीरें-वीडियो और लिखा…

दिशा पाटनी आज शुक्रवार (13 जून) को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके लिए बधाइयों का दौर चल रहा है। दिशा को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 12:43:35

33 साल की हुईं दिशा पटानी को उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने ऐसे दी बधाई, शेयर की तस्वीरें-वीडियो और लिखा…

दिशा पाटनी आज शुक्रवार (13 जून) को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके लिए बधाइयों का दौर चल रहा है। दिशा को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अच्छे करिअर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी सबसे अच्छी दोस्त में से एक एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। मौनी ने दिशा को 'बेस्टमेट' का टैग देते हुए हर दिन उनका हाल-चाल जानने के लिए थैंक्स बोला। मौनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों वेकेशन का मजा लेती और साथ में खास पल बिताती दिख रही हैं।

मौनी ने लिखा, “मेरी रहस्यमयी, जिंदादिल और सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और राजकुमारी, मैं तुम्हारी सभी खूबियों से प्यार करती हूं, जो तुम्हें खास बनाती हैं। चाहे मौसम जैसा भी हो, मेरी जिंदगी में खुशियां और हंसी लेकर आने के लिए धन्यवाद। चाहे तुम दुनिया के किसी भी देश में हो, हर दिन मेरा हाल-चाल पूछने के लिए भी शुक्रिया। बहुत आसानी से और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया। दिशा के साथ लाइफ मजेदार और पागलपन से भरी होती है।

मैं दुआ करती हूं कि भगवान तुम्हें वह सब कुछ दे जो तुम्हारा ज्यादा सोचने वाला दिमाग और बहुत प्यार करने वाला दिल चाहता है। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकती।” गौरतलब है कि मौनी और दिशा को कई बार एक साथ इवेंट्स, पार्टियों और वेकेशन पर देखा गया है। दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरती है। मौनी उन्हें छोटी बहन मानती हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री हर बार फैंस का दिल जीत लेती है। उनकी बॉडिंग सबका ध्यान खींचती है। फैंस चाहते हैं कि उनका प्यार हमेशा बना रहे क्योंकि आज की दुनिया में नसीबवालों को ही सच्चा दोस्त मिलता है।

दिशा ने इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, फिटनेस के लिए जानी जाती हैं एक्ट्रेस

दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उन्होंने पढ़ाई भी वहीं से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं। दिशा ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। फिर दिशा ने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'कुंग फू योगा', 'वेलकम टू द न्यूयॉर्क', 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'योद्धा', 'राधे' जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आईं।

बॉलीवुड और साउथ के साथ ही दिशा हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि दिशा की गिनती उन हस्तियों में भी की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं। दिशा एक जबरदस्त फिटनेस फ्रीक हैं और अपने सोशल मीडिया पर अक्सर हेल्थ और फिटनेस से जुड़े वीडियो और टिप्स शेयर करती रहती हैं। वह हर दिन जिम में वर्कआउट करती हैं और एक खास डाइट प्लान को फॉलो करती हैं, जिसे वह अपने फॉलोअर्स के साथ भी साझा करती हैं। दिशा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ को डेट किया था। फैंस को जब लग रहा था कि यह रिश्ता और मजबूत होगा तब उनका ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी