दिशा पटानी एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा ग्लैमरस अदाओं के चलते सुर्खियों में रहती हैं। दिशा खास तौर पर बिकिनी फोटोशूट के लिए काफी चर्चित हैं। वे फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, जो हर पोस्ट को पसंद करती है। हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है।














