Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म के साथ हॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं दिशा, ‘प्रणाम सर्विस’ से असंतुष्ट अदनान ने शेयर की पोस्ट

दिशा पटानी को बॉलीवुड में करीब एक दशक हो चुका है। एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दिशा ऑस्कर विजेता डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 May 2025 2:21:37

2 News : इस फिल्म के साथ हॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं दिशा, ‘प्रणाम सर्विस’ से असंतुष्ट अदनान ने शेयर की पोस्ट

दिशा पटानी को बॉलीवुड में करीब एक दशक हो चुका है। एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दिशा ऑस्कर विजेता डायरेक्टर केविन स्पेसी की फिल्म ‘होलीगार्ड्स’ से हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस सुपरनेचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मेक्सिको में हुई है। इसमें कई बड़े इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। यह फिल्म स्पेसी की 20 साल बाद डायरेक्शन में वापसी का प्रोजेक्ट है। फिल्म स्टैटिगार्ड्स वर्सेज होलीगार्ड्स नामक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। इसमें दिशा के साथ डॉल्फ लुंडग्रेन (रॉकी IV, द एक्सपेंडेबल्स), टायरेस गिब्सन (फास्ट एंड फ्यूरियस) और ब्रियाना हिल्डेब्रांड (डेडपूल, लूसिफर) नजर आएंगे।

इसका ट्रेलर पिछले दिनों फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। एक सूत्र ने बताया कि दिशा जनवरी में डुरैंगो में शूटिंग के लिए थीं। उनके सीन बेहद शानदार हैं और फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दिशा के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। दिशा की पहली हिंदी फिल्म साल 2016 में आई ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ थी। इसके बाद वह ‘कुंग फू योगा’ (2017) में जैकी चैन के साथ नजर आई थीं।

दिशा के खाते में ‘बागी 2’ (2018), ‘भारत’ (2019), ‘मलंग’ (2020), ‘कल्कि 2898 AD’, और ‘कंगुवा’ जैसी फिल्में भी हैं। दिशा अब ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी में दिखेंगी। इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त और रवीना टंडन सहित कई सितारे हैं। दिशा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो लंबे समय तक उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
disha patani,actress disha patani,disha patani hollywood,kevin spacey,holiguards movie,adnan sami,singer adnan sami,pranaam service,mumbai airport अदनान सामी ने लिखा, उन्हें अपने क्लाइंट्स की बिलकुल भी परवाह नहीं…

सिंगर अदनान सामी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चल रही प्रणाम मीट एंड ग्रीट सर्विस पर नाराजगी जाहिर की है। अदनान ने आज शनिवार (31 मई) को प्रणाम सर्विस को फटकार लगाते हुए अपने X (ट्विटर) अकांउट पर लिखा, “मुंबई एयरपोर्ट पर प्रणाम सर्विस पूरे देश में अकुशल, लापरवाह और आलसी सर्विस बन गई है। उन्हें अपने क्लाइंट्स की बिलकुल भी परवाह नहीं है। भयंकर! बेहद भयानक अनुभव। शर्मनाक।”

इसके आगे अदनान ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज से प्रणाम सर्विस पर सख्त कार्रवाई मांग करते हुए लिखा है कि CSMIA को प्रणाम सर्विस पर गंभीरता से ध्यान देने के साथ कड़ी सजा देनी चाहिए। इस पर मुंबई एयरपोर्ट ने लिखा, “डियर सामी, हमें लिखने के लिए धन्यवाद। हमें यह सुनकर बहुत चिंता हो रही है। हम आपकी प्रतिक्रिया को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इसे संबंधित टीम को उनके ध्यान में लाया है। हमारे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. – टीम CSMIA.”

इस पर अदनान ने लिखा, “एक ‘स्टैंडर्ड टेम्पलेट बॉट रिप्लाई’ से ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है, जिसका अंततः कोई मतलब नहीं होता।” बता दें कि प्रणाम मीट एंड ग्रीट सेवा यात्रियों को एयरपोर्ट पर आसानी से समय बिताने में मदद करने के लिए है। यह सेवा यात्रियों को घूमने-फिरने, सामान संभालने और वीआईपी ट्रीटमेंट प्रदान करती है ताकि यात्रा को सुगम बनाया जा सके। अदनान को संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका